---विज्ञापन---

400 करोड़ से कितनी दूर है डंकी? शाहरुख खान की मूवी का तीसरे रविवार को कितना रहा कलेक्शन

Dunki Day 18 Box Office Collection: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की ‘डंकी’ (Dunki) ने 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तभी से फैंस में इस मूवी को लेकर बज बना हुआ था। जब फिल्म रिलीज हुई तो फैंस की भीड़ थिएटर्स […]

Dunki, Day 18 Box Office Collection, Shahrukh Khan

Dunki Day 18 Box Office Collection: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की ‘डंकी’ (Dunki) ने 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तभी से फैंस में इस मूवी को लेकर बज बना हुआ था। जब फिल्म रिलीज हुई तो फैंस की भीड़ थिएटर्स पर नजर आई। 4 दोस्तों की इस कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर 18 दिन पूरे हो गए हैं, तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: अब फैंस भी रह सकते हैं ‘Bigg Boss’ के घर में!

‘डंकी’ ने 18वें दिन खेली कैसी पारी (Dunki Day 18 Box Office Collection)

शाहरुख खान की ‘डंकी’ जो राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के डायरेक्शन में बनी  21 दिसंबर को रिलीज हुई थी।  एक साल में 3 हिट देने वाला हार्डी सिंह की ‘डंकी’ भी सिनेमाघरों में अपना डंका बजा रही है। आज रिलीज के 18वें दिन फिल्म ने एक बार फिर के स्पीड पकड़ी है। हालांकि बीते दिन कमाई कुछ खास नहीं हुई। अब फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन सामने आ गया है।

सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने  4.07 करोड़ का कलेक्शन किया है, अब टोटल कलेक्शन 216.39 करोड़ रुपये हो गया है

डंकी ने अब तक की इतनी कमाई

डे 1- 29.2 करोड़
डे 2- 20.0 करोड़
डे 3- 25.61 करोड़
डे 4- 30.7 करोड़
डे 5- 24.32 करोड़
डे 6- 11.56 करोड़
डे 7- 10.5 करोड़
डे 8- 9.00 करोड़

 

डे 9- 07.25 करोड़
डे 10- 9.25 करोड़
डे 11- 11.5 करोड़
डे 12-  6.87 करोड़
डे 13- 2.65   करोड़
डे 14-  3.25 करोड़
डे 15- 2.65 करोड़
डे 16-  2.25 करोड़
डे 17- 3.6 करोड़
डे 18- 4.7 करोड़
कुल कमाई-  216.39  करोड़

300 करोड़ से कितनी दूर

‘डंकी’ को फैंस का प्यार तो मिल रहा है, लेकिन अभी फिल्म 300 करोड़ से बहुत दूर है। ये आंकड़ा हम घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का बता रहे हैं। बात वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो वो तो 400 करोड़ के पार हो गया है। अब देखने वाली बात ये है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में कितना इजाफा होता है।

First published on: Jan 07, 2024 10:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.