---विज्ञापन---

असल में हुआ था Dhurandhar 2 में दिखाया ‘ऑपरेशन लियारी’, रियल वीडियो देख हैरान रह गए लोग

Operation Lyari: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में ऐसे कई सीन्स शामिल किए गए हैं, जो सीधे सच्चाई से जुड़ते नजर आ रहे हैं. फिल्म में ‘ऑपरेशन लियारी' को दिखाया गया, जिसका एक असली वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है.

Operation Lyari: रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर थ्रिलर ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज होते ही फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं महज तीन दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली. सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ इसे देखने के लिए बेताब है. फिल्म के सभी किरदार सोशल मीडिया पर खासी चर्चा बटोर रहे हैं. इसमें संजय दत्त ने SP असलम का शानदार किरदार निभाया हैं. स्वैग भरा उनका किरदार हर किसी को दीवाना बना रहा है.

‘ऑपरेशन लियारी’ का रियल वीडियो

‘धुरंधर 2’ में कई ऐसे सीन्स शामिल हैं, जो सच्चाई से जुड़ते नजर आ रहे हैं. फिल्म में ऑपरेशन लियारी को दिखाया गया है, जो असल में हुआ था. इसकी एक पुरानी वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो में चौधरी असलम भी दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हुआ है. इसमें चौधरी असलम को कराची के लियारी इलाके में एक बेहद जोखिम भरे अपराध-विरोधी ऑपरेशन के दौरान दिखाया गया है.

---विज्ञापन---

SP चौधरी असलम अपराध के खिलाफ अपने सख्त रवैये के लिए जाना जाता था और उसने अपने इलाके में कई पुलिस ऑपरेशनों का नेतृत्व किया था. ये वीडियो उन्हीं कार्रवाई में से एक को दिखाता है.

पहले ये जानिए की फिल्म में क्या दिखाया गया. ‘धुरंधर’ में, संजय दत्त ने चौधरी असलम से प्रेरित एस पी असलम का किरदार निभाया है. फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में चौधरी असलम को ऑपरेशन लियारी में शामिल होते दिखाया गया, जिसमें एक बहुत ज्यादा उत्साहित रिपोर्टर को लड़ाई वाली जगह से रिपोर्टिंग करते हुए देखा जा सकता है. ठीक ऐसा ही असल जिंदगी में भी हुआ था.

फिल्म से ठीक मिलता-जुलता सीन

बात करें ऑपरेशन लियारी की तो ये कराची में गैंग हिंसा पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस का एक बड़ा अभियान था. इसे SP चौधरी असलम ने लीड किया था. चौधरी असलम को अक्सर ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ कहा जाता था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फिल्म में दिखाए गए एक सीन से काफी मिलता जुलता लग रहा है जिससे लोगों की दिलचस्पी इसमें देखी जा सकती है.

First published on: Mar 23, 2026 09:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.