Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

live

[LIVE] Dhurandhar 2 Movie Release: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड? पहले ही दिन बेच डाली इतनी टिकट

Dhuandhar 2 Movie Release LIVE: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने एडवांस बुकिंग में तहलका मचा दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Dhurandhar The Revenge Movie Release LIVE Updates: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज का काउनडाउन शुरू हो गया है. भारत के सभी नेशनल मल्टीप्लेक्स में फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त स्पीड के साथ चल रही है. इसी वजह से ‘धुरंधर 2’ पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा प्री-सेल करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए कुल कितने टिकट बेच लिए हैं.

‘धुरंधर 2’ एकवांस बुकिंग रिपोर्ट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती रुझान बताते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन और प्रीव्यू शो को मिलाकर मैन मल्टीप्लेक्स में करीब 6 लाख टिकट बेच दिए हैं, जिससे फिल्म ने अब तक कुल कमाई 29.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बहुबली 2’ के बनाए गए ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है. बता दें कि ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ ने हिन्दी में एडवांस बुकिंग के जरिए 6.50 लाख टिकट बेच दिए थे.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ की रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ईद के 2 दिन पहले 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हालांकि, मेकर्स ने मूवी रिलीज के एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पूरे भारत में फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ये स्पेशल पेड प्रीव्यू हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में होगा. उम्मीद की जा रही है कि यह आज शाम 5 बजे से शुरू होगा.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कास्ट

आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, मानव गोहिल, दानिश पंडो, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक भी अहम किरदार नजर आने वाले हैं.

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रेडेक्शन

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग को देखें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर सकती है. वहीं, वर्ल्डवाइड ये फिल्म ओपनिंग डे पर 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है, जिसके साथ फिल्म एक नया रिकॉर्ड सेट करेगी. अगर ऐसा होता है तो फिल्म ‘बहुाबली 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

09:46 (IST) 18 Mar 2026
LIVE Dhurandhar 2 Movie Release: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन और प्रीव्यू शो को मिलाकर मैन मल्टीप्लेक्स में करीब 6 लाख टिकट बेच दिए हैं. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बहुबली 2’ के बनाए गए ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है. बता दें कि ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ ने हिन्दी में एडवांस बुकिंग के जरिए 6.50 लाख टिकट बेच दिए थे.

https://www.instagram.com/reel/DUSVR1aDD9P/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

08:23 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर:: द रिवेंज’ की रिलीज का काउनडाउन शुरू हो गया है. भारत के सभी नेशनल मल्टीप्लेक्स में फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त स्पीड के साथ चल रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती रुझान बताते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन और प्रीव्यू शो को मिलाकर मैन मल्टीप्लेक्स में करीब 6 लाख टिकट बेच दिए हैं, जिससे फिल्म ने अब तक कुल कमाई 29.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/reel/DUSTgtSDE7D/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Mar 18, 2026 08:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.