---विज्ञापन---

Dhadak 2 Box Office Prediction: तृप्ति-सिद्धांत की मूवी कितने करोड़ की करेगी ओपनिंग? जान लें प्रीडिक्शन

Dhadak 2 Box Office Prediction: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चुतर्वेदी की 'धड़क 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है। मूवी पहले दिन कितनी कमाई करेगी, ये आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी?

Dhadak 2 Box Office Prediction: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक थ्रिलर मूवी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं मेकर्स ने जब से मूवी का ट्रेलर रिलीज किया है तभी से फैंस इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। तृप्ति और सिद्धांत भले ही स्क्रीन पर पहली बार साथ दिखाई देंगे। ट्रेलर में ही दोनों के केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। वहीं मूवी पहले दिन कितनी कमाई करेगी इसकी प्रीडिक्शन भी सामने आ गई है। चलिए आपको भी बताते हैं ये मूवी कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी?

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu की लगातार गिर रही कमाई, Saiyaara ने 12वें दिन भी खींचा ऑडियंस का ध्यान

---विज्ञापन---

पहले दिन कितनी करेगी कमाई?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ये मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये से 4.25 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। मूवी ने पहले ही अपने गानों और मूवी की कहानी से ऑडियंस का ध्यान खींच लिया है। अब अगर पहले दिन ये मूवी 4.25 करोड़ की कमाई करती है तो बॉक्स ऑफिस पर ये अच्छी शुरुआत कर सकती है।

सामाजिक भेदभाव की कहानी

तृप्ति और सिद्धांत की इस मूवी में कास्ट भेदभाव की कहानी देखने को मिलेगी। जहां तृप्ति विधि का किरदार निभा रही हैं तो सिद्धांत नीलेश के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में जो देखने को मिल रहा है वो है कि विधि एक ऊंची कास्ट की लड़की है जिसे दूसरी कास्ट के नीलेश से प्यार हो जाता है। वहीं पूरी मूवी इनकी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है और समाज की सच्चाई को भी अच्छे से दिखाती है।

‘धड़क’ ने कितनी की थी पहले दिन कमाई?

बता दें ‘धड़क’ में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर साथ नजर आए थे। जाह्नवी और ईशान की स्क्रीन पर ये डेब्यू मूवी थी। वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने पहले दिन 8.71 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि ये ‘धड़क 2’ के पहले दिन के प्रीडिक्शन से दोगुना है। वहीं तृप्ति और सिद्धांत की इस मूवी को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu 5वें दिन ही पड़ी फीकी, Saiyaara की कमाई में भी आई भारी गिरावट

First published on: Jul 30, 2025 08:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.