दीपिका की नई फिल्म में दमदार वापसी
दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की आने वाली मेगा बजट फिल्म Double A22 × A6 में कास्ट किया गया है। यह फिल्म इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। फिल्म के मेकर्स सन पिक्चर्स ने एक वीडियो शेयर करके दीपिका की एंट्री की अनाउंसमेंट की है। वीडियो में दीपिका फ्यूचरिस्टिक लुक में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। हाथ में भाला लिए दीपिका का योद्धा वाला रूप दर्शकों के लिए बिल्कुल नया होगा।
अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार नजर आएंगी दीपिका
दीपिका और एटली की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दीपिका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में एटली के डायरेक्शन में काम किया था। वहीं, अल्लू अर्जुन के साथ यह दीपिका की पहली फिल्म है। इस नई जोड़ी को लेकर फैंस में काफी खुश लग रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है। फिल्म का नाम Double A22 × A6 फिलहाल टेंपरेरी रखा गया है, क्योंकि यह अल्लू अर्जुन की 22वीं और एटली की 6वीं फिल्म है।
विवाद के बाद दीपिका का करारा जवाब
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि दीपिका का नाम फिल्म स्पिरिट से हटा दिया गया है। एक्ट्रेस का फिल्म से नाम हटने के बाद से उनका मुद्दा काफी विवादों में था। कहा गया कि उन्होंने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसे वांगा ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद वांगा ने दीपिका पर फिल्म की कहानी लीक करने का आरोप भी लगाया था और उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे। अब एटली की इस बड़ी फिल्म में दीपिका की वापसी को उनके फैंस वांगा को दिया गया करारा जवाब मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मां के खिलाफ जाकर की थी शादी, फिर झेली तकलीफें, जानें Zeenat Aman की दर्दभरी कहानी