Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef का हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन? Dipika-Gaurav को छोड़ा पीछे

Celebrity MasterChef Highest Paid Contestant: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में हिस्सा लेने वाली सभी सेलेब्स में से हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन है, जिसने टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर स्टार्स दीपिका कक्कड़ और गौरव खन्ना को पछाड़ दिया है।

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef (1)
Celebrity MasterChef file photo

Celebrity MasterChef Highest Paid Contestant: टेलीविजन पर कुकिंग शो तो पहले भी देखने को मिले हैं, लेकिन इन दिनों सोनी लिव पर नया शो शुरू हुआ है। इस कुकिंग शो का नाम ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’  है, जिसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। सोनी लिव पर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का 27 जनवरी को  आगाज हो चुका है। शो में फराह खान, विकास खन्ना और रणबीर बरार बतौर जज नजर आ रहे हैं, चलिए बताते हैं कि इस शो में हिस्सा लेने वाली सभी सेलेब्स में से हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन है, जिसने दीपिका कक्कड़ और गौरव खन्ना को पछाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: TV की ‘गोपी बहू’ ने डेढ़ महीने के बेटे का रखा बेहद खास नाम, जानिए क्या है मतलब

---विज्ञापन---

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेलेब्स कौन-कौन

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में टीवी जगत के तमाम नए -पुराने चेहरे देखने को मिलने वाले हैं, शो में  गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, अर्चना गौतम, फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू, उषा नाडकर्णी, कबिता सिंह, चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत ने बतौर कंटेस्टेंट्स हिस्सा लिया है। कुकिंग शो का पहला एपिसोड आ चुका है, जिसमें काफी ड्रामा देखने को मिला।

हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन ? (Celebrity MasterChef Highest Paid Contestant)

‘टेली टॉकीज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के 11 कंटेस्टेंट्स में से सबसे ज्यादा फीस जिस एक्टर को दी गई है, वो और कोई नहीं तेजस्वी प्रकाश है। जी हां, इस शो की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट तेजस्वी हैं और वह कथित तौर पर मेकर्स से हर हफ्ते 3 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। बता दे कि तेजस्वी प्रकाश रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विनर रह चुकी हैं।

---विज्ञापन---

सबसे ज्यादा फीस लेने वाला दूसरा कंटेस्टेंट कौन?

रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजस्वी प्रकाश के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना हैं, जिन्होंने 2.5 लाख रुपये हर हफ्ते की फीस दी जा रही है। दीपिका को 2.3 लाख, इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैसू (2 लाख) और निक्की तंबोली को हर हफ्ते के 1.5 लाख रुपये फीस मिल रही है।

---विज्ञापन---

इस कंटेस्टेंट की डिश से नाखुश हुए जज

पहले एपिसोड में जज फराह ने सभी को बैंगन की डिश बनाने को कहा था, जिसमें सभी ने मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाया। इस दौरान राजीव अदातिया की डिश ने सबको नाखुश किया। राजीव अदातिया की डिश तीनों ही जजों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी, जिसके बाद फराह ने उनको एलिमिनेशन की सलाह तक दे डाली।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: Tillotama Shome ने ऐसा क्यों कहा-मेरा चेहरा आलू की तरह, इंटरव्यू में बड़े खुलासे

---विज्ञापन---
First published on: Jan 28, 2025 05:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola