Love Triangle Bollywood Movies: बॉलीवुड की कई कहानियां ऐसी हैं जहां एक पति दो बीवियों के बीच फंसा दिखाई दिया। हाल ही अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की लेटेस्ट मूवी 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband ki Biwi) में भी इसी तरह का कॉन्सेप्ट देखने को मिलने वाला है। आज हम आपको उन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन मूवीज में लव ट्रायंगल दिखाया गया है। इसमें सलमान खान से लेकर गोविंदा की मूवीज तक शामिल हैं। चलिए आपको भी उन पांच मूवीज के बारे में बताते हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं।

Biwi No 1

सलमान खान की बीवी नंबर 1 में भी ऐसा ही कॉन्सेप्ट नजर आया था। मूवी में सलमान की दो बीवियां दिखाई गई थी। इसमें सलमान के साथ करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन नजर आई थी। ये मूवी 1999 में रिलीज हुई थी। वहीं इसे ऑडियंस का काफी प्यार भी मिला था। यह भी पढ़ें: Emergency से लेकर Aashram 3 तक, ओटीटी की मोस्ट अवेटेड फिल्में-वेब सिरीज

Gharwali Baharwali

अनिल कपूर की इस मूवी में भी दो बीवियां नजर आई थी। इसमें अनिल के साथ-साथ रवीना टंडन और रंभा नजर आई थी। मूवी में दिखाए लव ट्रायंगल को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। ये साल 1998 में रिलीज हुई थी।

Judaai

अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर की ये मूवी भी ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। इसमें भी दो बीवियों के बीच इकलौता पति फंस गया था। इस मूवी को साल 1997 में राज कंवर ने डायरेक्ट की थी।

Bajirao Mastani

रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की इस मूवी में भी लव ट्रायंगल ने सुर्खियां बटोरी थी। प्रियंका और दीपिका ने मूवी में रणवीर की पत्नियों का किरदार निभाया था। ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था।

Sandwich

गोविंदा की ये मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें गोविंदा के साथ-साथ महिमा चौधरी और रवीना टंडन नजर आई थीं। मूवी में दोनों एक्ट्रेस ने गोविंदा की बीवियों का किरदार निभाया था। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। यह भी पढ़ें: क्या Bhumi Pednekar ने Harsh Gujral को स्टेज से उतारा? Arjun Kapoor ने बताई पूरी सच्चाई