---विज्ञापन---

वजन था ज्यादा, घटा लिया आधा, ‘चमत्कार’ करने वाले 5 बॉलीवुड सेलेब्स

Bollywood Celebs Fat To Fit: आशीष चंचलानी से पहले इन 5 सेलिब्रेटी के शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताने वाले हैं।

sara ali khan adnan sami Ashish Chanchlani wet loss
sara ali khan adnan sami Ashish Chanchlani wet loss

Bollywood Celebs Fat To Fit: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) की तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं। यूट्यूब पर आशीष के नाम का डंका बजता है, वो पिछले 15 साल से लोगों को हंसाते आ रहे हैं। उनकी लेटेस्ट फोटो में उनका शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों की आंखे फटी रह गई है। वैसे आशीष से पहले भी कई सेलेब्स के ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को होश उड़ा चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 सेलिब्रेटी के शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताने वाले हैं,जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

आशीष चंचलानी

एक टाइम पर आशीष बिल्कुल गोलू-मोलू लगते थे, मगर आशीष की नई फोटोज में वो बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने ना सिर्फ अपना 15 किलो वजन कम किया है, बल्कि वो एकदम फिट लग रहे हैं। जिम में खड़े आशीष की बॉडी में कही भी फिट नहीं बचा है और लोग उनका नया रूप देखकर अपनी आंखो पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। आशीष की फोटोज इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

अदनान सामी (Bollywood Celebs Fat To Fit)

मशहूर सिंगर अदनान सामी के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने भी लोगों को चौंका दिया था। अदनान ने 155 किलो वजन घटाया था। जब ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई थी। तब हर कोई शॉक्ड रह गया था। एक समय पर सिंगर का वेट 200 किलो हो गया था। उन्होंने वो कर दिखाया था, जिसकी लोगों को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। अदनान की पूरी कायापलट से उनके चाहने वाले काफी खुश हुए थे।

फरदीन खान

बॉलीवुड स्टार फरदीन खान का वजन भी एक समय पर काफी ज्यादा बढ़ गया था। इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर की लिस्ट में शुमार फरदीन के बढ़ते वजन को देखकर लोग हैरान हो गए थे। मगर अब एक बार फिर फरदीन अपनी फिटनेस पर ध्यान देकर खुद को फिर से फिट बना लिया है। अब एक बार फिर वो पहले जैसे फिट एंड फाइन लगते हैं।

अर्जुन कपूर (Bollywood Celebs Fat To Fit)

बोनी कपूर के लाडले अर्जुन कपूर एक समय पर काफी मोटे थे। मगर डेब्यू से पहले सलमान खान ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी थी। अर्जुन को भाईजान ने खुद फिट होने में हेल्प थी। अर्जुन कपूर ने जब फिल्मों में एंट्री मारी थी, तब उनका लुक देखकर लोगों को बिल्कुल यकीन हुआ था कि ये वहीं मोटा लड़का है।

यह भी पढ़ें: क्या सच में तलाक लेने वाली हैं Hema Malini की बेटी Esha Deol?

सारा अली खान

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान आज इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस कहलाती हैं। मगर एक्ट्रेस बनने से पहले सारा का वजन बहुत ज्यादा था। सारा अली खान की पुरानी और आज की तस्वीरें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है।

सोनाक्षी सिन्हा (Bollywood Celebs Fat To Fit)

सारा अली खान की तरह ही सोनाक्षी सिन्हा ने भी बॉलीवुड डेब्यू से पहले अपना काफी वजन कम किया था। सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोना को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

First published on: Jan 16, 2024 07:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.