90s Biggest Flop Movie: 90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट, ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं, जिनकी दीवानगी आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है. लेकिन उसी दौर में एक ऐसी फिल्म आई जिसने मेकर्स को कंगाल कर दिया. भारी-भरकम बजट में तैयार ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिस्सडी निकली. हालत ये हुई कि फिल्म अपने बजट का आधा भी नहीं कमा सकी और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. फिल्म में सिनेमा के बड़े-बड़े धुरंधर शामिल थे. लेकिन किसी की भी पॉपुलैरिटी इस फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाई. चलिए जल्दी से फिल्म के बारे में आपको बताते हैं.
सुपरस्टार्स से सजी फिल्म
जी हम बात कर रहे हैं महानायक अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक ‘अजूबा’ की, जो साल 1990 में रिलीज हुई थी. ये एक एक्शन से भरपूर सुपरहीरो फिल्म की तरह थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, सोनम, शम्मी कपूर, दारा सिंह, सईद जाफरी और अमरीश पुरी जैसे कलाकार शानदार कलाकार शामिल थे.
90s की सबसे महंगी फिल्म
इस फिल्म की कहानी अजूबा के वेश में अली नाम के युवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हमेशा बहरिस्तान राज्य के लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहता है. अपने राज्य में हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए अजूबा लड़ाई लड़ता है. इस फिल्म के लिए मेकर्स ने अकूत पैसा खर्च किया था. ये अपने रिलीज के समय बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी. लेकिन जब बॉक्स ऑफिस पर उतरी, तो इसे कुछ रिएक्शन नहीं मिला और फिल्म फ्लॉप साबित हुई.

बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप
‘अजूबा’ को बनाने में 8 करोड़ रुपये का खर्च आया था. वहीं इस फिल्म ने भारत में केवल 3.50 करोड़ रुपये कमाए थे. ये वो समय था जब अमिताभ बच्चन की फिल्में लगातार फ्लॉप साबित हो रही थीं. इस फिल्म में रूसी एक्ट्रेस अरियाडना शेंगेलया भी शामिल थीं. ये उनका बॉलीवुड डेब्यू था. लेकिन फिल्म इस तरह फ्लॉप हुई कि अरियाडना बॉलीवुड फिल्मों में काम ही करना छोड़ दिया. अजूबा के बाद अरियाडना शेंगेलया किसी भी इंडियन फिल्म में नजर नहीं आईं.