---विज्ञापन---

विदेश से लीक हुआ वामिका का नया लुक, अनुष्का-विराट के साथ दो चोटी बनाये आईं नजर

Virat Kohli-Anushka Sharma Daughter: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी अब बड़ी हो गई है और विदेश से वामिका का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो चोटी बनाए वामिका भी उनके साथ नजर आ रही है।

Edited By : Priyanka | Updated: Jun 9, 2024 19:37
Share :
Anushka Sharma Virat Kohli

Virat Kohli-Anushka Sharma Daughter: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है और ये दोनों अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। इन दिनों विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क हैं और उनकी फैमिली भी उनके साथ मौजूद है। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे किसी ने चोरी चुपके बनाया है। इस वीडियो में कपल से ज्यादा उनका हाथ थामे चल रही वामिका ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

अनुष्का और विराट अक्सर ही अपने बच्चों को दुनिया की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं और इसके चलते वो कई बार ट्रोल भी होते हैं। मगर एक बार फिर कपल की लाख कोशिशों के बाद भी उनकी बेटी की झलक दुनिया के सामने आ गई है। वामिका अब बड़ी हो गई है और वायरल वीडियो में वो सफेद टॉप और डेनिम जींस में दो चोटी बनाये वो काफी प्यारी लग रही हैं। वीडियो में वामिका की क्यूटनेस पर लोग अपना दिल हार बैठे हैं और यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैलने लगा है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार पर पॉपुलर सिंगर ने लगाए 5.42 करोड़, भारत की जीत पर हो जाएगा मालामाल

First published on: Jun 09, 2024 07:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.