Saturday, 28 September, 2024

---विज्ञापन---

वरुण धवन के घर आई नन्ही परी, दादा ने दी खुशखबरी!

Varun Dhawan and Natasha Dalal Welcome Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। हाल ही में वरुण धवन के पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन ने इस बात की पुष्टि की है।

Varun Dhawan and Natasha Dalal Welcom Baby Girl
Varun Dhawan and Natasha Dalal Welcom Baby Girl

Varun Dhawan and Natasha Dalal Welcome Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के घर 3 जून को नन्ही परी ने जन्म लिया है। पेरेंट्स बनने के बाद यह दोनों ही काफी उत्साहित हैं। बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं।

3 जून हुई थी हॉस्पिटलाइड

रिपोर्ट के अनुसार, वरुण की पत्नी नताशा सोमवार, 3 जून को लेबर पेन शुरू हुए। एक्टर को मुंबई के खार पश्चिम में हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया और अस्पताल से बाहर निकलते समय एक डफल बैग पकड़े देखा गया। इसने जल्द ही अटकलों को जन्म दिया कि उनकी पत्नी नताशा दलाल अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हैं। डॉक्टरों ने खुलासा किया कि नताशा को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया।

विरल भयानी ने किया पोस्ट

पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर वरुण धवन और नताशा की तस्वीर शेयर करते हुए, इस खूबसूरत जोड़ी को मुबारकबाद दी है और उन्होंने कंफर्म किया कि वरुण धवन और नताशा दोनों एक नन्ही परी के पेरेंट्स बन गए हैं। विरल भयानी ने कैप्शन में ये भी लिखा कि इस बात को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने कंफर्म किया है। हालांकि धवन परिवार से अभी कोई सोशल मीडिया पोस्ट जारी नहीं की गई है।

कई सालों तक किया डेट

बता दें, वरुण और नताशा बचपन के लवर्स हैं जिन्होंने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों ने 24 जनवरी, 2021 को शादी की ली।

काम के मोर्चे पर वरुण धवन

काम के मोर्चे पर बात करें तो वरुण धवन, सामंथा रूथ प्रभु के साथ सिटाडेल: हनी बनी, कीर्ति सुरेश के साथ एटली के बेबी जॉन और वामिका गब्बी में नजर आने वाले हैं। हालांकि खबरों की मानें तो, वरुण धवन ने फिलहाल अपने सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट और काम रोक दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Nandamuri Balakrishna से जुड़े हैं कई विवाद, राधिका आप्टे के साथ की छेड़छाड़ तो कभी लोगों को पीटा! 

First published on: Jun 04, 2024 12:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.