Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Bobby Deol Birthday: लाखों दिलों पर राज करते हैं ‘Animal’ के ‘अबरार’, जानें कितने करोड़ के मालिक हैं एक्टर

Bobby Deol Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने फिल्म एनिमल में अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी। अबरार के रोल में बॉबी ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली। फिल्म इंडस्ट्री में हीमैन के नाम से जाने जाने वाले धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल का […]

Bobby Deol Birthday
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Bobby Deol Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने फिल्म एनिमल में अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी। अबरार के रोल में बॉबी ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली। फिल्म इंडस्ट्री में हीमैन के नाम से जाने जाने वाले धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल का आज बर्थडे है। आज हम आपको बॉबी देओल की नेट वर्थ बताने जा रहे हैं साथ ही कुछ अनटोल्ड फैक्ट्स जो कम ही लोगों को पता होंगे।

यह भी पढ़ें: Anushka Sharma के बाद एक और एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर!

इस फिल्म से किया डेब्यू  (Bobby Deol Birthday)

एनिमल में अपने किरदार से सुर्खियों में रहने वाले बॉबी का आज बर्थडे हैं। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री को कई अच्छी फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी डेब्यू फिल्म कौन सी थी। अगर नहीं तो अब हम बता देते हैं। दरअसल उनकी डेब्यू फिल्म बरसात थी, जिसमें ट्विंकल खन्ना उनके साथ थी।

ये फिल्म जबरदस्त हिट रही, जिसमें बोल्ड सींस की भी भरमार थी। वहीं एक्टर ने दिल्लगी, बादल, बिच्छू, क्रांति, शोल्जर, गुप्त: द हिडन ट्रुथ, जैसी फिल्में देकर अपनी खास पहचान बनाई।

बॉबी देओल के पास नहीं था काम

कई हिट फिल्में देने वाले एक्टर के लिए ऐसा भी समय आया था जब वो काम के लिए तरस गए थे। अपना गुजारा चलाने के लिए एक्टर ने 2016 में दिल्ली के नाइट क्लब में बतौर डीजे काम किया। खबरों के मुताबिक एक्टर के पास पूरे 10 साल तक काम नहीं था। लेकिन अब एनिमल से धांसु कमबैक कर एक्टर ने ये साबित कर दिया।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं बॉबी देओल  (Bobby Deol Birthday)

बता दें कि एक्टर ने बेशक कुछ समय बिना काम के समय बिताया लेकिन फिर भी उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार बॉबी करीब 66 करोड़ के मालिक हैं। इसके अलावा एक्टर के पास मुंबई में एक शानदार घर है जो करीब 6 करोड़ की कीमत का है।

वहीं बॉबी की गाड़ियों की बात करें तो उनके पास पॉर्श केयेन एसयूवी, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग जैसी कारे हैं। साथ ही उनका एक रेस्टोरेंट हैं और कई कंपनियों में एक्टर के शेयर भी हैं।

First published on: Jan 27, 2024 09:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.