Vada Pav Girl On Bigg Boss: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस ओटीटी 2 के हिट होने के बाद से ही फैंस तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में कंटेस्टेंट्स को लेकर नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। ऐसी खबरें है कि इस शो में वड़ा पाव गर्ल की एंट्री होने वाली है और अब इन खबरों से खुद वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित ने पर्दा उठा दिया है। उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि वो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में हिस्सा लेने वाली है या नहीं।
बिग बॉस में हिस्सा लेंगी वड़ा पाव गर्ल? ( Bigg Boss OTT 3)
दिल्ली के वायरल वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनके बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में एंट्री लेने की खबरें खूब फैली हुई हैं। ऐसे में आज न्यूज 24 से खास बातचीत में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उस सस्पेंस को भी खत्म कर दिया, जो पिछले काफी वक्त से बिग बॉस के फैन के बीच बना हुआ था कि वो बिग बॉस में हिस्सा लेंगी या नहीं।
वड़ा पाव गर्ल ने बताया सच
न्यूज 24 से बातचीत के दौरान चंद्रिका गेरा दीक्षित उर्फ वायरल वड़ा पाव गर्ल से सवाल पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस में एंट्री लेने वाली हैं? इस सवाल पर वड़ा पाव गर्ल का जवाब हर किसी को चौंका देगा। दरअसल, उन्होंने अपने जवाब के जरिए विवादित शो बिग बॉस में शामिल होने की खबरों की सच्चाई बता दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि वो बिग बॉस में एंट्री नहीं लेने वाली हैं और भविष्य में भी उनका ऐसा कोई प्लॉन नहीं है।
वड़ा पाव गर्ल का क्या है आगे प्लॉन (Vada Pav Girl On Bigg Boss)
इस दौरान उन्होंने बिग बॉस में शामिल ना होने के साथ अपने भविष्य की योजना को लेकर भी खुलकर बात की। चंद्रिका गेरा दीक्षित ने कहा कि वो फिलहाल अपने काम पर ही सारा फोकस करना चाहती हैं, इसलिए वो बिग बॉस में हिस्सा नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वो अब अपनी दुकान लेने का प्लॉन कर रही हैं और अपने वड़ा पाव के बिजनेस को ही वो आगे बढ़ाएंगी।
यह भी पढ़ें: ‘पंचायत सीजन 3’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, प्राइम वीडियो ने क्यों चुनी ये तारीख?