Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से सामने आईं तस्वीरें
Bigg Boss Fame Contestant Anurag Dobhal: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। होली के दिन यूट्यूबर ने अस्पताल से फोटोज शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें देखकर फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर अनुराग को क्या हुआ है। वहीं हाल ही में 1 हफ्ते पहले ही अनुराग की सगाई हुई थी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Holi 2025: अमिताभ-जया बच्चन की क्यूट फोटो वायरल, बेटी श्वेता ने शेयर की होलिका दहन की तस्वीरें
हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज
यूके राइडर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इनमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। वहीं एक फोटो पर अनुराग ने कैप्शन लिखा, 'हॉस्पिटल जा रहे हैं।' इसके बाद उनके फैंस में भी हलचल मच गई। फैंस परेशान हो गए हैं और सोच रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हो गया है।
नहीं पता चल पाया कारण
हालांकि अनुराग ने अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। उन्होंने बस अस्पताल के बेड से फोटोज शेयर की हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अनुराग सीरीयस ना हों और जल्द ही वो घर आ जाएं।
1 हफ्ते पहले हुई थी शादी
बता दें 1 हफ्ते पहले ही अनुराग ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड से सगाई की है। कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। यूट्यूबर ने अपने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में सगाई की। वहीं उन्होंने एक सगाई का वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी मंगेतर की झलक दिखाई थी। उस दौरान फैंस और उनके दोस्तों ने उन्हें खूब बधाईयां भी दी थी।
यह भी पढ़ें: Holi Movies: गुजिया के साथ होली पर उठाएं इन फिल्मों का लुफ्त, ओटीटी पर दी दस्तक
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.