Bigg Boss 19: कलर्स के चर्चित शो बिग बॉस का नया सीजन 19 आने वाला है, जिसका लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। बिग बॉस 19 को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं और इस बार शो के जुलाई के आखिर में शुरू होने की चर्चा है। इस बीच अब बिग बॉस 19 के पहले कंटेस्टेंट को लेकर खबर सामने आई है, टीवी के पॉपुलर हैंडसम हंक को मेकर्स ने अप्रोच किया है और शो में हिस्सा लेने की खबरों पर अब खुद एक्टर विक्रम सिंह चौहान ने चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: ‘ये खानदानी बीमारी…’, Janhvi Kapoor पर फिर भड़के नेटिजन्स, जानें आखिर क्या है मामला?
टीवी एक्टर को मेकर्स ने किया अप्रोच
'ये जादू है जिन्न का' और 'जाना ना दिल से दूर' जैसे टीवी शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर विक्रम सिंह चौहान अचानक चर्चा में आ गए हैं। एक पोर्टल ने बताया था कि विक्रम सिंह चौहान को सलमान खान के शो के मेकर्स ने अप्रोच ने किया है। विक्रम सिंह चौहान ने ऑफर को एक्सेप्ट भी कर लिया है, चलिए जानते हैं कि इस बारे में एक्टर ने क्या कहा है।
बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने पर क्या बोले विक्रम
मर्दानी 2 और रूद्रा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर विक्रम सिंह चौहान ने इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट जाने की खबर पर बात करते हुए कहा, 'नहीं, यह सच नहीं है। फर्जी खबर है। मैं बिग बॉस 19 शो नहीं कर रहा हूं।' विक्रम ने साफ कर दिया है कि वो फिलहाल सलमान खान के शो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
बिग बॉस 19 कब होगा टेलीकास्ट ?
बिग बॉस 19 को लेकर अभी तक कलर्स की तरफ से ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खबरें है कि यह शो जुलाई के एंड या फिर अगस्त की शुरुआत में टीवी पर टेलीकास्ट होगा। सलमान खान ही एक बार फिर शो को होस्ट करते दिखाई देंगे, जबकि पहले खबर थी कि वो शायद इस सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने स्टार्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है और इस सीजन यूट्यूबर्स को अप्रोच नहीं किया जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bangkok से लौटते ही बीमार हुईं Bharti Singh, फैंस बोले- कोरोना टेस्ट कराओ!
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.