Farrhana Bhatt: अमेरिका-इजरायल और ईरान के वॉर के कारण दुनिया भर में टेंशन चल रही है. इस वॉर में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई, जिसने दुनिया भर के लोगों को झटका लगा है. 1 मार्च को खामेनेई की मौत की पुष्टि खुद ईरानी मीडिया ने की. कई लोग खामेनेई की मौत की खुशी मना रहे हैं, तो कई उनकी मौत का शोक मना रहे हैं. इस बीच बिग बॉस 19 की रनरअप फरहाना भट्ट ने भी खामेनेई की मौत पर रिएक्ट किया है.
खामेनेई की मौत पर भावुक हुईं फरहाना
दरअसल, खामेनेई की मौत की खबर सुन कश्मीर की फरहाना भट्ट भावुक हो गईं. उन्होंने इसपर अपना रिएक्शन दिया और कहा, “बिल्कुल वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते. वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं और आप यकीन नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सोई.” फरहाना ने आगे कहा, ” मैं बहुत दुखी थी. ऐसा नहीं होना चाहिए था. काफी लोगों के लिए वो एक मसीहा थे. वो हमेशा हमारे दिलों में, दिमाग में जिंदा रहेंगे.
Meet Farrhana Bhatt, Indian actresses and TV Model
— Chota Don (@choga_don) March 2, 2026
>Born in Srinagar
>Got fame by movie "Laila Majnu"
>Runner-up of Big Boss 19
>Did webseries "The Freelancer"
Did everything that she could not do under #Khameni 's rule but still has the audacity to call Khameni as Maseeha. Sad… pic.twitter.com/v06JtQYYU7
फरहाना का वीडियो देख भड़के लोग
वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने फरहाना के इस बयान के बाद जमकर गुस्सा निकाला. एक यूजर ने लिखा, “किसी ने बिल्कुल सही कहा है, जिस देश में रहते हो उससे प्यार करो, या जिस देश से प्यार करते हो उसमें रहो. फरहाना भट्ट तुम्हें ईरान भेज देना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, “तो इसने बुर्का क्यों नहीं पहना है. एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या आपको इस बात की जानकारी है कि अगर आप बिना बॉडी ढके खामेनेई के सामने खड़े होंगे तो अल्लाह के नाम पर आपकी हत्या कर दी जाएगी? हालांकि एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस्लाम में उनका विशेष स्थान है. इसलिए मुसलमान उनका सम्मान करते हैं.
बिग बॉस 19 में नजर आईं थी फरहाना
बता दें कि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 में नजर आईं थी. वह इस शो की रनरअप रहीं थी और विनर गौरव खन्ना बने थे. शो के बाद से ही फरहाना अक्सर ही चर्चा में बनी रही हैं. हाल ही में वह अमाल मलिक के साथ एक वीडियो सॉन्ग में नजर आईं.
यह भी पढ़ें- ‘Dhurandhar 2’ को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, पहले पार्ट से भी ज्यादा होगा सीक्वल का रन टाइम