Monday, 30 September, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो की पहली कंटेस्टेंट कंफर्म, रोहित शेट्टी ने कराया इंट्रोड्यूस

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार है, जिसके फर्स्ट कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा हो गया है। रोहित शेट्टी ने उस इंसान से इंट्रोड्यूस करवाया है। चलिए आप भी जान लीजिए नाम...

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18 ) का लोगों को कब से इंतजार है। इस शो का अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसी बीच एक कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा हो गया है। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (‘Khatron Ke Khiladi Season 14’) के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने खुद कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान किया है। आपको हिंट देते हैं कि वो अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं, इसके अलावा नागिन बन भी लोगों का दिल चुरा चुकी हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम…

कौन है कंफर्म कंटेस्टेंट

बिग बॉस 18 का जबरदस्त हाइप बना हुआ है। जब से शो का प्रोमो सामने आया है लोगों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट काफी समय से आ रही है। इसी बीच एक कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा हुआ है। इस शख्स के नाम के बारे में किसी और ने नहीं खुद रोहित शेट्टी ने  बताया है। दरअसल वो नाम है निया शर्मा (Nia Sharma) जो इस बार बिग बॉस के घर में तांडव करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: कपिल के शो में टीम इंडिया के 5 दिग्गज, कॉमेडी किंग के पंच पर रोहित ने दिया ऐसा जवाब; कर दी बोलती बंद

प्रोमो के साथ थीम भी हुई रिवील

सलमान खान के शो के शो बिग बॉस 18 का प्रोमो तो सामने आ ही गया है। जिसे देख लोगों को अंदाजा तो हो ही गया है कि इस बार का शो होने वाला है धमाकेदार। कलर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक से ज्यादा प्रोमो आ गए हैं जो एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसी के साथ थीम भी बड़ी दिलचस्प है। जी हैं, इस बार शो की थीम है ‘टाइम का तांडव’। अब सभी को उस दिन का इंतजार है जब ये शो टीवी पर स्ट्रीम हो जाएगा।

कब शुरू होगा बिग बॉस 18

अब सवाल ये उठता है कि आखिर बिग बॉस 18 शुरू कब होगा। बता दें कि सलमान खान का रियलिटी शो 6 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रहा है। इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी भी इस बार सलमान खान के पास है। वहीं शो के कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ ही रहे हैं। लेकिन अभी सिर्फ एक के कोई और नाम कंफर्म नहीं हुआ है।

निया शर्मा वर्क फ्रंट

अब बात बिग बॉस 18 की कंफर्म कंटेस्टेंट निया शर्मा की हो रही है तो उनके काम के बारे में भी जान लेते हैं। एक्ट्रेस इन दिनों भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रही हैं। हालांकि ये कहा जा रहा है कि बिग बॉस शुरू होने पर ये शो बंद हो जाएगा। वहीं निया ‘सुहागन चुड़ैल’ में भी हैं।

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 के विनर बने करण वीर मेहरा, जानें ट्रॉफी के साथ क्या मिला?

First published on: Sep 30, 2024 07:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.