---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Premier Updates: करण वीर मेहरा ने दिया तीसरी शादी का हिंट, रजत दलाल ने भी खोली कैरी मिनाटी की पोल

Bigg Boss 18 Premier Updates: सलमान खान का दबंग अंदाज में बिग बॉस 18 का आगाज करना लोगों के दिलों को धड़का गया है, अब शो में एक के बाद एक कंटेस्टेंट आने वाले हैं और अपने अंदाज में परफॉर्मेंस दे बिग बॉस के घर में एंट्री मारने वाले हैं। लाइव अपडेट के लिए बने रहें E24 Bollywood के साथ...

bigg boss 18

Bigg Boss 18 Premier Updates: इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई हैं। सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का आगाज हो चुका है। सलमान खान ने अपने दबंग अंदाज में शो का ग्रैंड प्रीमियर का आगाज किया है। ब्लू शर्ट और ब्लैक सूट भाईजान की धांसू एंट्री ने सभी को दंग कर दिया है। उनका स्टाइल देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। इस बार टाइम का तांडव बनेगा और भी खास वो भी सलमान खान के साथ क्योंकि समय के हाथ में है घर की कमान… कंटेस्टेंट के लिए खेल नहीं होगा आसान। अब एक-एक करते कंटेस्टेंट अपनी धमाकेदार एंट्री और परफॉर्मेंस से पारा हाई करने वाले हैं। ताजा अपडेट के लिए बने रहें हमारे यानी E24 Bollywood के साथ।

रजत दलाल की 10वें कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री

अपनी आपबीती बताते हुए रजत दलाल ने बताया कि उनके साथ क्या -क्या हुआ। फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत ने बताया कि देश के लिए मेडल जीतने पर उन्हें पहचान नहीं मिली। लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी में आते ही वो फेमस हो गए। जेल की हवा खाने वाले रजत अब बिग बॉस के घर में धमाल मचाने वाले हैं।

करण वीर मेहरा बने नवें कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 के नवें कंटेस्टेंट बन गए हैं। उन्होंने अपनी धांसू एंट्री से ऐसा धमाल मचाया कि मजा ही आ गया। सलमान खान के सामने उन्होंने अपनी एक्साइटेंट भी दिखाई। साथ ही अपनी टूटी शादी के बारे में बताया और अगली शादी का भी हिंट दिया।

चुम दरांग बनी आठवीं कंटेस्टेंट

नायरा बनर्जी के बाद शो में चुम दरांग ने एंट्री मार ली है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की और बताया कि वो बिग बॉस के घर में किस उद्देश्य से आई हैं। चुम का कहना है कि वो ट्रॉफी जीतने  और अरुणातल प्रदेश को रिप्रजेंट करने के लिए इस घर में आई हैं।

नायरा बनर्जी बनीं सांतवी कंटेस्टेंट

थोड़ी फुरसत भी कभी बाहों को दीजिए गाने से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों की रात की नींद उड़ा दी। एक-एक मूव्स को देख ऐसा लग रहा था कि नायरा बनर्जी सेट का पारा हाई करने वाली हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की छोटी सी ड्रेस में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। नायरा ने बताया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए।

श्रुतिका अर्जुन बनीं छठी कंटेस्टेंट

अपनी अटपटी सी बातों से लोगों को हंसाने वाली श्रुतिका अर्जुन बिग बॉस 18 की छठी कंटेस्टेंट बन गई हैं। तमिल एक्ट्र्रेस ने बताया कि वो आधी पंजाबी हैं। साथ ही वो सलमान खान से प्यार भी करती हैं। उनकी पंजाबी सुन सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

तजिंदर पाल सिंह बने पांचवें कंटेस्टेंट 

बिग बॉस 18 में तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी शो में बतौर पांचवें कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की है। उन्होंने बिग बॉस के घर में ये भी बताया कि वो घर में क्यों आए हैं। दरअसल उन्होंने बताया कि वो शो में फेम के लिए आए हैं। वहीं अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने उनकी शादी का मंडप सजाने का भी सपना दिखा दिया। साथ ही सलमान खान के लिए भी लड़की ढूंढने की बात कही।

शिल्पा शिरोडकर की एंट्री 

अब चौथी कंटेस्टेंट बन शिल्पा शिरोडकर ने शो में एंट्री मार ली है। सलमान खान के इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो में उन्होंने अपने पुराने गानों पर परफॉर्मेंस दे ऐसा समा बांधा कि हर किसी की निगाहें ठहर सी गईं। सलमान खान को भी अपने पुराने दिन याद आ गए।

शहजादा-अविनाश की हुई एंट्री

सबसे पहले चाहत पांडे की बिग बॉस 18 में एंट्री हुई। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीता। उनके बाद शो में दूसरे
कंटेस्टट के रूप में अविनाश मिश्रा और तीसरे कंटेस्टेंट के रुप में शहजादा धामी की एंट्री हुई। उनकी शो में धांसू एंट्री ने लोगों का दिल जीता।

चाहत पांडेय की धांसू एंट्री

व्हाइट आउटफिट में चाहत पांडेय ने बिग बॉस के घर में एंट्री कर ली है। उन्होंने सलमान खान के गाने प्रेम रत्न धन पायो गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस ने अपनी एंट्री से लोगों का दिल जीता। खुले बाल हाथों में मेहंदी लगाए जब वो घर में आईं तो एक बार को तो नजरें टिक सी गई।

टाइम का तांडव की दिखी पहली झलक

शो शुरू होते ही सबसे पहले घर के अंदर की झलक दिखाई। इसके बाद सलमान खान के द्वारा टाइम का तांडव की एक झलक दिखाई गई। इसमें सलमान के पास्ट, पर्जेंट और भविष्य के बारे में दिखाया गया। अब आगे बारी है कंटेस्टेंट की जिनकी खुलेगी पोल। वहीं सलमान ने भी बताया कि क्या है टाइम का तांडव?  उन्होंने बताया कि बिग बॉस सबके बारे में जानते हैं। लेकिन कंटेस्टेंट अपने काम से अपने हाथों की लकीरों को बदल सकते हैं।

घर के अंदर की झलक दिखाने से शुरू हुआ ग्रैंड प्रीमियर

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का आगाज हो चुका है। सबसे पहले घर के अंदर की शानदार झलक दिखाई गई है। किचन से लेकर गार्डन एरिया, लिविंग रूम और जेल तक को दिखाया गया। एक एक कोना दिखाया गया जिसे देख रोंगटे खड़े हो रहे थे। पहले से बहुत अलग है इस बार का शो। बिग बॉस ने शो में सलमान खान का वेलकम किया और उन्हें 15 साल पूरे होने पर मुबारकबाद भी दी। सलमान खान ने भी शो से जुड़ी बातें की।

सलमान खान को चाहिए कैसी दुल्हन

बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर का आजाग हो गया है। शो में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने एंट्री की है। ये हालिया प्रोमो में दिखाई दिया है कि महाराज जी सलमान खान के अलावा एक और कंटेस्टेंट के लिए दुल्हन ढूंढने की बात कहते हैं। और कहते हैं कि वो भगोड़ी नहीं होगी। ऐसे में सलमान खान कहते हैं कि उन्हें तो भगोड़ी दुल्हन ही चाहिए।

अतुल किशन ने भी शो को दिखाया ठेंगा

सलमान खान के शो में आने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में अतुल किशन का भी नाम था लेकिन शो शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले उन्होंने शो में आने से इंकार कर दिया है। हालांकि उन्हें अभी तक बिग बॉस 18 का कंफर्म कंटेस्टेंट कहा जा रहा था।

निया ने किया आने से इंकार

टीवी की नागिन यानी एक्ट्रेस निया शर्मा को बिग बॉस 18 की फर्स्ट कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा था। उनके नाम का एलान खुद  ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में रोहित शेट्टी ने किया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि सलमान खान के रिएलिटी शो के लिए, निया शर्मा ने मना कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के इस सीजन के लिए कितनी फीस ले रहे सलमान खान?  जान हो जाएंगे हैरान

First published on: Oct 06, 2024 08:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.