Wednesday, 23 October, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: राशन की कमी, जेल की सजा और नॉमिनेशन… दूसरे हफ्ते में सभी के दिखे रंग

Bigg Boss 18: बिग बॉस के दूसरे वीक में घरवालों के असली रंग दिखे। राशन की कमी से लेकर जेल की सजा तक हर कोई एक्टिव नजर आया। आइए आपको भी बताते हैं इस वीक क्या-क्या हुआ।

Bigg Boss 18: बिग बॉस के दूसरे हफ्ते में घरवालों के असली रंग दिखाई दिए। चाहे राशन की कमी हो या जेल की सजा हर कोई घर में एक्टिव नजर आया। इसी वजह से दूसरा वीक काफी दमदार रहा। जहां अरफीन खान टाइम ऑफ गॉड बने तो वहीं दूसरी ओर अविनाश मिश्रा को जेल की सजा सुनाई गई। अविनाश और चुम की लड़ाई से लेकर विवियन और रजत की लड़ाई ने ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए आपको बताते हैं दूसरे वीक में क्या-क्या हुआ?

अरफीन बने टाइम ऑफ गॉड

दूसरे हफ्ते में घर को उनका पहला टाइम ऑफ गॉड मिला। माइंड कोच अरफीन खान को इसका टैग मिला। उनको भूत, वर्तमान और भविष्य बदलने की पावर मिली। इससे पहले घर में एक टास्क हुआ जिसके बाद अरफीन को वोट्स मिले और बिग बॉस ने उन्हें टाइम ऑफ गॉड का खिताब सौंप दिया।

विवियन, चाहत और रजत की फाइट

विवियन डीसेना और चाहत पांडे की बाथरूम यूज करने को लेकर बहस दिखी। रजत दलाल भी इस मुद्दे में शामिल हो गए। इसके बाद पूरा फोकस विवियन और रजत की लड़ाई पर हो गया। जहां कुछ घरवालों ने विवियन को सही ठहराया तो कुछ ने रजत को चुना। अब वीकेंड के वार पर ही क्लीयर हो पाएगा कि इस लड़ाई में कौन सही था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 First elimination: ‘बिग बॉस 18’ से हुआ पहला इविक्शन, इन 5 वजह से बाहर हुईं ‘वायरल भाभी’

नॉमिनेशन

नॉमिनेशन टास्क में भी सबने अपने रंग दिखाए। इस टास्क में जो सबसे ज्यादा हाईलाइट हुए वो शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा थे। दोनों के बीच टास्क को लेकर काफी बहस हुई। वहीं घर से बेघर होने के लिए अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर सहित 10 लोग नॉमिनेट हुए।

राशन की कमी

राशन की कमी से सभी घरवाले भूख से बौखलाए नजर आए। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें टास्क दिया कि दो सदस्यों को जेल में डालिए या फिर किसी एक सदस्य को घर से बेघर होने के लिए एलीमिनेट कीजिए और आपको आपका राशन मिल जाएगा। जिसके बाद घर में एक बड़ी फाइट ने पूरा गेम ही पलट दिया।

अविनाश को जेल

घरवालों ने अविनाश और चाहत को जेल की सजा के लिए चुना। जहां अविनाश थोड़े गर्म हो गए। इसके बाद चुम और अरफीन से उनकी जमकर बहस हुई। वहीं इसके बाद करणवीर भी लड़ाई में कूद पड़े और मामला और गरमा गया। बात गाली गलौज तक आ गई। इसके बाद घरवालों ने दूसरा ऑप्शन चुनते हुए अविनाश को घर से बेघर करने के लिए वोट्स दिए।

वहीं इसके बाद बिग बॉस ने अविनाश को घर से तो बेघर किया लेकिन जेल में डाल दिया। साथ ही पूरे राशन की कमान अविनाश के हाथ में आ गई। वहीं अविनाश ने इसके बाद घरवालों के सामने शर्त रखी कि राशन तब मिलेगा जब करणवीर अपनी गलती की माफी मांगेंगे। नए प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान ने इस मुद्दे पर बात की और अविनाश की साइड लेते हुए घरवालों की क्लास लगाएंगे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ‘वीकेंड का वार में आज कौन सलमान के निशाने पर? किसे मिला सपोर्ट, जानें और क्या-क्या होगा खास

First published on: Oct 19, 2024 05:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.