Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 क्लोजिंग ट्रेंड्स में विनर कौन? टॉप 2 बने ये कंटेस्टेंट?

Bigg Boss 18 Grand FINALE: बिग बॉस 18 का विनर कौन होगा? यह सवाल कर किसी के दिमाग में चल रहा है, लेकिन बस कुछ ही समय बाद सबको इसका जवाब मिल जाएगा। मगर क्लोजिंग ट्रेंड्स में टॉप 2 कंटेस्टेंट कौन हैं, आइए उनके बारे में बात करते हैं। टॉप 2 कंटेस्टेंट कौन हैं, जिनके बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18 file photo

Bigg Boss 18 Grand FINALE: हर किसी के मन में बस यही सवाल है कि बिग बॉस 18 का विनर कौन होगा? बिग बॉस 18 के विनर को लेकर काफी चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ रहे हैं। हालांकि आज रात बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले हैं और अब वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी है। इस बीच अब क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड्स सामने आए है, जिसमें बॉटम में ईशा और चुम हैं। चलिए बताते हैं कि वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, टॉप 2 पर कौन दो कंटेस्टेंट हैं और अब तक विनर की रेस में कौन सबसे आगे चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 5 शॉकिंग एलिमिनेशन, घर में आए थे 23 कंटेस्टेंट

---विज्ञापन---

क्लोजिंग ट्रेंड्स में टॉप 2 कौन?

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले को अब बस कुछ ही समय बाकी रह गया है और जल्द ही विनर के नाम से पर्दा उठ जाएगा। बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले ‘द लेडी खबर’ ने क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड्स जारी किए हैं, जिसके मुताबिक, विवियन, करणवीर, रजत और अविनाश में से टॉप 2 पर विवियन डीसेना और रजत दलाल हैं। फिलहाल वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, यह दोनों टॉप 2 पर हैं और तीसरे नंबर पर करणवीर मेहरा और टॉप 4 पॉजिशन पर अविनाश मिश्रा बने हुए हैं।

कौन हो सकता है बेघर? (Bigg Boss 18 Grand FINALE)

बिग बॉस 18 के क्लोजिंग ट्रेंड्स को देखा जाए तो अब सबसे आखिर में चुम दरांग और ईशा सिंह हैं। ऐसे में चुम और ईशा में से कोई एक टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाएंगा। हालांकि अब यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि ईशा और चुम में से कौन आउट होगा। इसके साथ ही कौन टॉप 5 में अपनी जगह बना लेता है।

---विज्ञापन---

रजत-विवियन के बीच कांटे की टक्कर (Bigg Boss 18 Grand FINALE)

सामने आए क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड्स की मानें तो बिग बॉस 18 के टॉप 2 में विवियन डीसेना और रजत दलाल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। फिलहाल विवियन आगे चल रहे हैं, लेकिन आखिरी पल में भी खेल बदल जाता है। वोटिंग ट्रेंड में भी रजत और विवियन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसें में फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर में कौन बिग बॉस 18 का विनर बनता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 finale: आखिरी बार Rajat-Chahat की दिखी नोकझोंक, वायरल हुआ वीडियो

First published on: Jan 19, 2025 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola