Bigg Boss 18: बिग बॉस के हर सीजन में कंटेस्टेंट के बीच रिश्ते बनते हैं और समय के साथ वो बेहतर होते रहते हैं कुछ टूट भी जाते हैं। इसी तरह से बिग बॉस 18 में चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बीच दोस्ती का बॉन्ड बना है। इस रिश्ते पर फैंस भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं और 'चुमवीर' का टैग दे रहे हैं वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इनके रिश्ते को कंफ्यूज रिश्ते का टैग भी दे रहे हैं। लेकिन वीकेंड के वार में सलमान खान इस कंफ्यूजन को दूर करेगें। चुम भी अपना प्वाइंट ऑफ व्यू देते हुए रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का टैग देते हुए करणवीर का दिल तोड़ते हुए नजर आने वाली हैं। इसकी झलक जारी किए गए प्रोमों में दिखाई गई है।

सलमान खान ने चुम और करणवीर के रिश्ते पर उठाया सवाल

बिग बॉस 18 की ताजा अपडेट देने वाले फैन पेज 'BiggBoss_Tak' ने वीकेंड के वार का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि करणवीर मेहरा और चुम दरांग के रिश्ते पर सवाल करते हैं। सबसे पहले सलमान खान स्टेज पर 'गुम है किसी के प्यार में' गाना गाते हुए एंट्री लेते हैं इस गाने में वो 'गुम' वर्ड को ट्विस्ट करके 'चुम' बोलते हैं। फिर दोनों लोगों से मजाक करते हुए नजर आते हैं। एक्टर कहते हैं,‘करण आपने अभी तक चुम से आधिकारिक तौर पर पूछा नहीं है लेकिन अपने इमोशंस को उन तक क्लीयर पहुंचाया है।’

चुम ने ठुकराया करणवीर का प्यार

करणवीर से सवाल करते हुए सलमान घरवालों से कहते हैं कि ये रिश्ते में  होते हुए भी इनकार वाले फेज में रहना चाहते हैं। चुम के साथ अपने रिश्ते से ये फैंस को कन्फ्यूजन में रखना चाहते हैं। होस्ट को जवाब देते हुए चुम कहती हैं, 'ऐसा कुछ नहीं है। यहां पर मैं करणवीर को पसंद करती हूं लेकिन यह कॉम्पलिकेटेड है।' इसके साथ ही वो कहती हैं कि उनका बाहर 10 साल का रिलेशनशिप था। बिग बॉस से बाहर निकल कर शायद वो उस इंसान के पास चली जांए।

क्या चुम और करणवीर के रिश्ते में आएगी दरार?

चुम दरांग की जवाब सुनकर करणवीर अपना सिर नीचे कर लेते हैं। उनका चेहरा उतर जाता है ऐसा लगता है कि एक्टर का चुम की बातों से उनका दिल टूट गया है। करणवीर बोलते कुछ भी नहीं हैं लेकिन उनका उतरा हुआ चेहरा काफी कुछ बयां कर देता है। बता दें कि करणवीर मेहरा कई बार चुम को कई बार उन्हें पसंद करने की हिंट दे चुके हैं। लेकिन चुम ने कभी रिप्लाई नहीं किया है। यह भी पढ़ें:  Allu Arjun को देख स्नेहा नहीं रोक पाईं आंसू, पति को गले लगा फूट-फूटकर रोईं हाल ही में राशन टास्क में जब बिग बॉस ने चुम से उनके दिल की बात पूछी थी तो उन्होंने कुछ बोला नहीं था। वो सिर्फ ब्लस कर रही थीं। जबकि घरवालों ने करणवीर और चुम के रिश्ते को दोस्ती से ऊपर का रिश्ता बताया था। अब देखना होगा कि सलमान खान द्वारा सवाल उठाने के बाद क्या करणवीर और चुम की बॉन्डिग में दरार आएगी? यह भी पढ़ें: Allu Arjun की जमानत का शाहरुख खान से क्या कनेक्शन? वकील ने हाई कोर्ट में किया था जिक्र