Bigg Boss 17 Vicky Jain Eliminated: बिग बॉस 17 का फिनाले नजदीक है, लेकिन इससे पहले एक बड़ा झटका लग गया है। जी हां, घर से एक और सदस्य बेघर हो गया है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिसका पत्ता कटा है उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। हां हम सही कह रहे हैं, अगर आप भी नाम सुनेंगे तो झटका जरूर लगेगा। तो चलिए बता देते हैं कि आखिर किसे जाना पड़ा फिनाले से पहले घर से बाहर।
यह भी पढ़ें: KL Rahul -Athiya Shetty जीते हैं लैविश लाइफ, जानें पति-पत्नी में कौन ज्यादा अमीर
ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर
द खबरी से मिली जानकारी के अनुसार, विक्की जैन का पत्ता कट चुका है। लगा न आपको भी झटका,, कहा था न पहले ही।दरअसल, बिग बॉस के फैन पेज द खबरी ने अपने एक्स पर जानकारी दी है कि इस शो से अंकिता के पति विक्की जैन का पत्ता कट गया है।
Enjoy your screenshot and…
Get 10 stickers for $1: https://t.co/IGW12ygmK5 pic.twitter.com/ncQITRQGO5
— Pikaso (@pikaso_me) January 22, 2024
उन्होंने लिखा है कि इस बार शो के अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बेघर हो गए है। द खबरी ने लिखा कि विक्की जैन को घर से एलिमिनेट कर दिया गया है। फिनाले से पहले हुए इस एविक्शन से सभी हैरान हो गए हैं। इससे पहले आयशा खान और ईशा मालवीय को बेघर किया गया था।
फैंस कर रहे रिएक्ट
जैसे ही विक्की जैन के घर से बेघर होने की खबर मिली तो फैंस के होश उड़ गए। अब यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक विक्की जैन के घर से बेघर होने की खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब ये तो शो में ही पता चलेगा कि सच में ऐसा हुआ है या सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।
Promo #BiggBoss17 Last elimination of the season, kaun hua beghar pic.twitter.com/miT6ZxiCq1
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 22, 2024
कौन होगा विनर?
हालांकि अभी फिनाले को समय है लेकिन इससे पहले ही हमने एक पोल जारी किया जिसके अनुसार बिग बॉस का विनर सामने आ गया। हम आपको बता दें कि पोल के मुताबिक अभिषेक कुमार को विजेता घोषित किया वहीं दूसरे नंबर पर मुनव्वर फारूकी का नाम आया। तीसरे पायदान पर अंकिता लोखंडे और चौथे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा को नाम आया है।