Munawar Faruqui Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। सलमान खान के शो में नजर आ रहे मुनव्वर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शो में जब से उनकी कथित ( Munawar Faruqui Bigg Boss 17) गर्लफ्रेंड आयशा खान की एंट्री हुई है, तब से मुनव्वर की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है।
मुनव्वर ने इस्लाम धर्म का उड़ाया मजाक
सोशल मीडिया पर मुनव्वर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को धोखा दिया है। वहीं, इस बीच इंटरनेट पर मुनव्वर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो (Munawar Faruqui Bigg Boss 17) रहा है, जिसमें मुनव्वर स्टैंडअप कॉमेडी में इस्लाम धर्म का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में मुनव्वर निकाह की भी खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं।
‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए’
मुनव्वर का वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वो खुद मुसलमान होकर मुस्लिम शादी का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, किसी धर्म को नीचा मत दिखाओ।
हर धर्म का अपना तरीका और स्टाइल होता है।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ” मैं हिंदू हूं, लेकिन किसी भी धर्म का मजाक बनाना मुझे पसंद नहीं है। कॉमेडी के लिए दूसरे कई टॉपिक्स हैं।” अन्य यूजर ने लिखा, ”हमारे धर्म का मजाक मत बनाओ। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। कुछ तो खौफ करो।”
यह भी पढ़ें- घर से बेघर हुईं ऐश्वर्या शर्मा ? इस शख्स ने बदला लेते हुए अपनी पावर का किया इस्तेमाल
मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती में दरार!
वहीं, बिग बॉस के मेकर्स ने शो के आने वाले एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान मुनव्वर की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं। शो के प्रतियोगियों को आज भाईजान से रिएलिटी चेक मिलने वाला है। जारी किए गए इस प्रोमो में मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती बिगड़ती नजर आ रही है। शो में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही थी। हालांकि, अब नए प्रोमो में ऐसा देखा जा रहा है कि इस दोस्ती में खटास आ गई है।