---विज्ञापन---

Bigg Boss 17 के फैंस को लगा झटका , नंबर कम नहीं थे तो कैसे बाहर हुआ Anurag Dobhal!

Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Evicted: ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। हर दिन एक नया मोड़ शो को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना रहा है। जहां एक तरफ न्यू ईयर पर डबल एविक्शन ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं एक और घर के सदस्य के बेघर […]

 Bigg Boss 17, Anurag Dobhal Evicted, Salman Khan

Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Evicted: ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। हर दिन एक नया मोड़ शो को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना रहा है। जहां एक तरफ न्यू ईयर पर डबल एविक्शन ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं एक और घर के सदस्य के बेघर होने की खबर ने सभी को 440 वॉल्ट का झटका लगा है। इस वीकेंड के वार पर रिंकू धवन (Rinku Dhawan) और नील भट्ट (Neel Bhatt) घर से बाहर हो गए हैं। यूके राइडर (UK Rider) के एविक्ट की खबर को सुन फैंस का दिल टूट गया है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan से Malaika Arora तक इस साल लेंगे 7 फेरे?

यूके राइडर का एविक्शन रहा शॉकिंग  (Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Evicted)

वैसे तो बिग बॉस के घर में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जो शॉकिंग होता है। साल की  शुरुआत में ही रिकूं और नील के एविक्शन ने सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन अब घर के तीसरे मेंबर के एविक्शन की खबर से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि अनुराग घर से बेघर हो गए हैं, इस बात की जानकारी बिग बॉस फैन पेज बिग बॉस तक ने ट्वीट कर दी है।

कैसे हो गया अनुराग डोभाल का एविक्शन!

आपको बता दें कि शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्स कैप्टन ईशा, मुनव्वर और प्रेजेंट कैप्टन आउरा तीन सदस्यों को नॉमिनेट करते हैं। इन एविक्ट सदस्यों में  अनुराग, आयशा और अभिषेक का नाम शामिल होता है।

इस दौरान ही सबसे चौंकाने वाली बात ये होती है जब बिग बॉस एलान करते हैं कि इन तीनों में से एक कंटेस्टेंट्स आज ही एविक्ट होगा। इस रिजल्ट के अनुसार अनुराग डोभाल शो से आउट हो गए हैं। सभी को डोभाल का एविक्शन अनफेयर लग रहा है, इसलिए ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने भी ट्वीट कर रिएक्ट किया है।

बिग बॉस पर बरसे एल्विश यादव  (Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Evicted)

ओटीटी 2 बिग बॉस विनर एल्विश यादव भी अनुराग डोभाल के एविक्शन पर नाराज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने पुराने ट्वीट पर रिट्वी कर लिखा – ‘वाह बिग बॉस’। दरअसल  एल्विश ने अपने पुराने ट्विट में लिखा था

कि बिग बॉस किसी न किसी तरह से अनुराग डोभाल को घर से बाहर कर देंगे। क्योंकि वोटों के आधार पर तो ऐसा होगा नहीं।

First published on: Jan 01, 2024 12:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.