---विज्ञापन---

Abhishek Kumar हो सकते हैं bigg boss 17 से बेघर? ये 6 कंटेस्टेंट भी फिजिकल वायलेंस के चलते हो चुके हैं बाहर

Bigg Boss 17: बिग बॉस में अभिषेक कुमार के थप्पड़ कांड से पहले यह 6 कंटेस्टेंट भी हाथापाई कर चुके हैं। देखिए लिस्ट...

Ira khan Nupur shikhare wedding
image credit: e24 edit

Bigg Boss 17: टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। शो में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में अभिषेक और समर्थ के बीच हाथापाई देखने को मिली है और इस वजह से अभिषेक सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। दरअसल, समर्थ के उकासने पर अभिषेक अपना आपा खो बैठते हैं और उन पर हाथ छोड़ देते हैं। वैसे बता दें कि इससे पहले भी बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स को हाथापाई करते देखा गया है। चलिए बताते हैं कि अभिषेक से पहले किन बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने अपना टेम्पर लूज किया है।

अर्चना गौतम

बिग बॉस 16 से खूब लाइमलाइट बटोरने वाली अर्चना गौतम को शिव ठाकरे संग लड़ाई के चलते ही घर से बाहर होना पड़ा था। शिव ने अर्चना के राजनीतिक करियर पर टिप्पणी की थी। उनकी बात सुनकर अर्चना गुस्से से तिलमिला उठी और इसके चलते उन्होंने शिव क गर्दन पकड़ ली थी। इस हाथापाई में शिव को चोट भी लगी थी।

उमर रियाज (Umar Riaz)

अर्चना की तरह ही बिग बॉस के सीजन 15 में मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट उमर रियाज को फिजिकल वायलेंस के चलते ही बाहर का रास्ता दिखाया गया था। उमर और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई के बीच उमर ने उन्हें धक्का दे दिया था और इसके चलते ही उमर को शो से निकाला गया था।

विकास गुप्ता

बिग बॉस सीजन 14 में विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच की लड़ाई बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। इसी के चलते विकास ने अर्शी को पूल में धक्का दे दिया था। इसके चलते ही उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था।

मधुरिमा तुली

बिग बॉस का सीजन 13 काफी यादगार सीजन रहा है और इस सीजन की लड़ाइयां भी काफी सुर्खियों में रही थीं। पैन कार्ड भी आपको जरूर याद होगा। बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली ने विशाल सिंह को पैन से मारा था। उसके बाद ही उन्हें शो से निकाला गया था।

प्रियांक शर्मा

बिग बॉस 11 में प्रियांक शर्मा का खेल लोगों को बहुत पसंद आया था। मगर एक लड़ाई के चलते वो अपना आपा खो गए थे और उन्होंने आकाश ददलानी के साथ शारीरिक हिंसा कर दी थी।

यह भी पढ़ें: Zaheer Iqbal संग रोमांस की खबरों के बीच किसे Kiss करती दिखीं Sonakshi Sinha? 

स्वामी ओम

स्वामी ओम ने भी बिग बॉस के घर में बहुत तूफान मचाया था। बिग बॉस 10 में स्वामी ओम ने तो लड़ाई में हद पार कर दी थी। उन्होंने टीवी एक्टर रोहन मेहरा पर पेशाब फेंका और हाथ भी उठाया था। इसके बाद सलमान खान ने उन्हें जमकर लताड़ा था।

कुशाल टंडन

बिग बॉस 7 में कुशाल टंडन ने एंडी को मुक्का मार दिया था। वैसे तो कुशाल को शो में कई बार गुस्सा करते देखा गया था। मगर उन्हें फिजिकल वायलेंस के चलते बीच शो से बाहर होना पड़ा था।

First published on: Jan 04, 2024 08:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.