---विज्ञापन---

पहले चुनाव में फेल हुए ये 5 भोजपुरी दिग्गज, क्या पवन सिंह बदल पाएंगे इतिहास?

Bhojpuri Actors Lok Sabha Election 2024: आइए जानते हैं, उन भोजपुरी सितारों के बारे में जिन्होंने पहली बार बतौर प्रतिनिधि किसी पार्टी से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।

Pawan Singh
Pawan Singh

Bhojpuri Actors Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पॉवर हाउस कहा जाता है, उनके बारे में यह कहा जाता है कि यदि वे जिस चीज को हाथ लगा दे वे सोना हो जाती है। लेकिन क्या ये बात सच में उनके ऊपर लागू होती है? यह तो लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद ही पता चलेगा। जानिए, क्या है पूरा मामला।

पहले चुनाव में हुए फेल

1980 से बहुत से फिल्मी सितारे चुनाव में लड़ते आए हैं। कुछ अपनी क्षेत्रीय भाषाओं के कारण चुनाव में जीते तो कुछ लोकप्रिय एक्टर होने के कारण चुनाव में जीते। लेकिन भोजपुरी सिनेमा के पॉवर पैक पवन सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं, उन 5 भोजपुरी दिग्गजों के बारे में जो, पहले चुनाव में फेल हुए।

पवन सिंह

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पवन सिंह खड़े हैं। हालांकि अब तक ऐसा नहीं हुआ है कि कोई भोजपुरी एक्टर पहली बार लोकसभा चुनाव में जीता हो। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है क्या पवन सिंह सच में इस रिकार्ड को तोड़ पाएंगे? क्या पवन सिंह की एंट्री संसद में होगी?

मनोज तिवारी

भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोक सभा सीट के सांसद हैं लेकिन उन्हें भी पहली बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 2009 में उन्होंने लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में गोरखपुर से लड़ा था। मनोज तिवारी को इस एरिया से महज 11 फीसदी वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

कुणाल सिंह

मशहूर भोजपुरी एक्टर कुणाल सिंह भी 2014 में कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन इन्हें शत्रुघ्न सिन्हा ने हरा दिया था।

रवि किशन

रवि किशन भी अपना पहला लोक सभा चुनाव कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में जौनपुर से लड़ चुके हैं और उन्हें इस एरिया में 4.2 फीस दी वोट मिले थे। इससे उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ा था।

दिनेश लाल यादव

निरहुआ के नाम से मशहूर भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव भी 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने मैनपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन बुरी तरह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अब देखना होगा कि पवन सिंह इस रिकार्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: पॉपुलर एक्ट्रेस ने 5 भोजपुरी गानों पर रील बना, इंस्टाग्राम पर मचाया तहलका! 

First published on: May 27, 2024 10:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.