हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और बैटमैन स्टार वैल किल्मर का निधन हो गया है। 65 साल की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली है। उनके जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी को भी गहरा सदमा लगा है। एक्टर ने जिम मॉरिसन और बैटमैन जैसी मूवीज में मुख्य भूमिका निभाई। वहीं उनकी एक्टिंग ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई थी। उनके दुनिया को अलविदा कहने की खबर उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने शेयर की।
यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा की नहीं थम रहीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने अब कॉमेडियन को भेजा तीसरा समन
बेटी ने दी जानकारी
वैल किल्मर की बेटी मर्सिडीज किल्मर ने उनके निधन की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने बताया, 'साल 2014 में एक्टर को गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि बाद में वो ठीक हो गए थे। वहीं अब निमोनिया की वजह से उनकी जान चली गई। उनका लॉस एंजिल्स में निधन हो गया।'
लंबे बाल और लुक्स के लिए थे मशहूर
वैल रॉकस्टार की तरह लंबे बाल रखने वाले और गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे। उन्हें कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग कर इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। वो 'टॉप सीक्रेट! '(1984) और 'रियल जीनियस' (1985) के साथ-साथ एक्शन फिल्म 'टॉप गन' (1986) और 'विलो' (1988) में भी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इसके बाद वो 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस' (1996), 'द सेंट' (1997), 'द प्रिंस ऑफ इजिप्ट' (1998), 'अलेक्जेंडर' (2004), 'किस किस बैंग बैंग' (2005) और 'द स्नोमैन' (2017) जैसी फिल्मों में नजर आए।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.