---विज्ञापन---

TRP WEEK 7: टीआरपी की दौड़ में एक बार फिर आगे ‘अनुपमा’, टॉप 5 में इस शो ने बनाई जगह

TRP WEEK 7: इस बार की बार्क इंडिया लिस्ट सामने आ गई है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार टीआरपी लिस्ट में किसने बाजी मारी है...

Barc trp report week 7 2024 anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie top 10 serial list
Barc trp report week 7 2024 anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie top 10 serial list

TRP WEEK 7: ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल की तरफ से हर हफ्ते नई रेटिंग जारी की जाती है। इस बार की बार्क इंडिया लिस्ट सामने आ गई है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार टीआरपी लिस्ट में किसने बाजी मारी है। किस शो ने टॉप 10 में बनी जगह पक्की कर ली है और कौन इस लिस्ट से बाहर हो गया है।

अनुपमा

निर्देशक रंजन शाही के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ को काफी पसंद किया जाता है। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हर हफ्ते की तरह ही इस बार भी ‘अनुपमा’ टॉप पर है। शो को इस हफ्ते 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

 

गुम है किसी के प्यार में

स्टार प्लस के जाने-माने शो गुम है किसी के प्यार में को इस बार टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर ये सीरियल दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब साबित हुआ है। शो को इस हफ्ते 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

स्टार प्लस पर कई वर्षों से प्रसारित हो रहा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अभी दर्शकों के दिलों पर राज करता है। भले ही शो के स्टारकास्ट बदल गए हैं, लेकिन लोगों के दिल में शो के लिए प्यार खत्म नहीं हुआ है। इस हफ्ते ये रिश्ता क्या कहलाता है को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। इसके साथ ही शो ने टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है।

झनक

इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में ‘झनक’ ने चौथे नंबर पर अपनी जगह पक्की की है। दर्शकों को इस सीरियल की स्टोरी लाइन काफी पसंद आ रही है। हिबा नवाब और कुशाल आहुजा की जोड़ी जमकर धमाल मचा रही है। ऐसे में इस हफ्ते शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

यह भी पढ़ें- अकाय के जन्म के बाद भारत छोड़ लंदन में घर बसाएंगे विराट-अनुष्का? बच्चों के लिए छोडे़ंगे देश

इमली

वहीं, स्टारप्लस के दूसरे शो इमली ने इस बार टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर अपनी जगह पक्की की है। शो को इस हफ्ते 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। इमली को फैंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है।

 

First published on: Feb 22, 2024 06:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.