---विज्ञापन---

अकाय के जन्म के बाद भारत छोड़ लंदन में घर बसाएंगे विराट-अनुष्का? बच्चों के लिए छोडे़ंगे देश

Anushka Sharma Virat Kohli: विरुष्का के फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि क्या अब उन्हें ब्रिटेन की नागरीकता मिलेगी....

virat kohli anushka sharma to spend more time london after akaay birth get citizenship
virat kohli anushka sharma to spend more time london after akaay birth get citizenship

Anushka Sharma Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने दूसरे बच्चे अकाय का 15 फरवरी को स्वागत किया। अभिनेत्री ने अपने बेटे को लंदन में जन्म दिया है। दोनों करीब 3 महीने से लंदन में थे। वहीं, अब अकाय के जन्म के बाद विरुष्का के फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि क्या अब उन्हें ब्रिटेन की नागरीकता मिलेगी, क्योंकि उनका जन्म लंदन में हुआ है।

लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं विराट और अनुष्का

मगर ऐसा नहीं है, क्योंकि किसी भी बच्चे को ब्रिटेन की नागरिकता पाने के लिए पेरेंट्स को 5 से 6 महीने से ज्यादा समय तक लंदन में रहना होगा। विदेश में बेटे को पैदा करने वाले विराट और अनुष्का (Anushka Sharma Virat Kohli) के इस फैसले से हर कोई हैरान हो गया है। रेडिट पर लोग सोच रहे हैं कि क्या अब दोनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय लंदन में बिताएंगे।

विराट को पसंद है लंदन की लाइफस्टाइल

वहीं, कई मौकों पर विराट कोहली भी ये बता चुके हैं कि उन्हें लंदन में रहना पसंद है। वहां का लाइफस्टाल भी एक्टर को काफी अच्छा लगता है। एक खास वजह यह भी है कि लंदन में पापराजी कल्चर नहीं है, जो विराट और अनुष्का को बेहद पसंद है। दोनों हमेशा से ही अपने बच्चों के लिए सेलेब्रिटिज की जिंदगी नहीं बल्कि आम जिंदगी चाहते थे।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आई नन्ही परी

क्या दोहरी नागरिकता अपनाएंगे विरुष्का ?

विराट और अनुष्का की यूके में ऑफशोर कंपनियां हैं, जिसकी वजह से दोनों का नेटवर्थ भी काफी अच्छा है। दोनों को ब्रिटेन की नागरिकता पाने में इससे काफी आसानी मिल सकती है। मगर ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या विराट और अनुष्का दोहरी नागरिकता को अपनाएंगे।

यह भी पढ़ें- विवादों से घिरा है Miss World का इतिहास, कभी पोप भी इसे मानता था ‘पाप’…

First published on: Feb 22, 2024 03:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.