Monday, 23 February, 2026

---विज्ञापन---

BAFTA Awards 2026: फरहान अख्तर की ‘बूंग’ बनी बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म, वैश्विक मंच पर मिला सम्मान

BAFTA Awards 2026: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को BAFTA अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया.

BAFTA Awards 2026: हाल ही में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में BAFTA अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ. यह आयोजन भारतीय सिनेमा के लिए भी काफी खास साबित हुआ. यहां भारतीय सिनेमाज ने भी अपनी सफलता का परचम लहराया है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को यहां ‘सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रन्स और फैमिली फिल्म’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है. वैश्विक मंच पर मिले इस गौरव ने हर भारतीय का मान बढ़ाया है. इस अवॉर्ड से क्षेत्रीय सिनेमा को भी काफी बढ़ावा मिलेगा.

भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का पल

BAFTA जैसे वैश्विक मंच पर फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ का बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का खिताब जीतना काफी मायने रखता है. इससे दुनियाभर में भारत का नाम रोशन हुआ है. ये भारत के लिए गर्व का पल है. इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है. फिल्म को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया.

---विज्ञापन---

पॉपुलर फिल्मों को पछाड़ आगे निकली ‘बूंग’

इस लिस्ट में दुनियाभर की कई फिल्मों को शामिल किया गया था, लेकिन ‘बूंग’ ने सबको पछाड़ दिया. इस फिल्म ने ‘जूट्रोपोलिस 2’, ‘लिलो एंड स्टिच’ और ‘आर्को’ जैसी पॉपुलर फिल्मों को पछाड़कर ये जीत हासिल की है. ‘बूंग’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसने न केवल दुनियाभर के फिल्म समारोहों में दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि अब BAFTA में भी परचम लहरा दिया है. मणिपुरी भाषा में होने की वजह से इस फिल्म की सफलता ने पूर्वोत्तर भारत का की कहानियों और वहां की संस्कृति को पूरी दुनिया की नजरों में ला खड़ा किया है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की बात करें तो, ‘बूंग’ मणिपुर के एक मासूम लड़के की कहानी है, जो अपने घर की बदहाली और अपनी मां के अकेलेपन को महसूस करता है. ऐसे में अपने बिखरे हुए परिवार को लड़का फिर से खुशहाल देखना चाहता है. बूंग के बरसों से लापता हैं, ऐसे में वो अपने दोस्त के साथ पिता को ढूंढने के लिए निकल पड़ता. इस फैमिली ड्रामा फिल्म घर, परिवार और बचपन को बड़ी भावनात्मक तरीके से दिखाती है.

First published on: Feb 23, 2026 12:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.