---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की फेक तस्वीरें वायरल! फैंस दे रहे बधाई

Arjun Malaika Viral Photo: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर अक्सर खबरें उड़ती रहती हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबर गॉसिप के गलियारों में तेजी से फैल गई थी। हालांकि इस कपल ने कभी भी अपने अलग होने की बात […]

Arjun Kapoor Malaika Arora Viral Photo

Arjun Malaika Viral Photo: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर अक्सर खबरें उड़ती रहती हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबर गॉसिप के गलियारों में तेजी से फैल गई थी। हालांकि इस कपल ने कभी भी अपने अलग होने की बात पर मोहर नहीं लगाई है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर दोनों के शादी की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं। ऐसे में लग रहा है कि साल 2024 की शुरुआत में दो प्यार करने वाले कपल एक हो गए हैं। दूल्हा-दुल्हन के रूप में दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं, जिनकी इस तस्वीर को देख फैंस बेहद खुश हो गए हैं और बधाई संदेश दे रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें पूरी तरह से फेक हैं, अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: कितनी बड़ी हो गई है ऐश्वर्या-अभिषेक की आराध्या

दुल्हन बनीं मलाइका (Arjun Malaika Viral Photo)

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देख फैंस के भीतर हर्ष की लहर दौड़ गई है। अब जब मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान ने भी शूरा खान से शादी कर ली है तो सभी को अर्जुन और मलाइका की शादी का भी इंतजार है। हालांकि बीच-बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें उनके चाहने वालों का दिल तोड़ देती हैं।

फैंस दे रहे कपल को बधाई (Arjun Malaika Viral Photo)

जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं आग की तरह फैल गईं। जिन लोगों को इन दोनों की शादी का इंतजार था उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। मल्ला और अर्जुन के चाहने वाले उन्हें बधाई संदेश भी भेज रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने मलाइका को ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ‘शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मलाई का अरोड़ा और अर्जुन भाई को’। एक और यूजर ने लिखा ‘अनुभवी पत्नी के लिए बहुत बहुत बधाई हो’।

Arjun Malaika Viral Photo

वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘कब तक के लिए’। एक और यूजर ने लिखा- ‘अरे बेटे की शादी भी साथ में ही कर देतीं’। एक और यूजर ने लिखा- ‘इसमें कोई बुराई नहीं,,, जब दोनों एक दूसरे के साथ खुश हों l हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई’। एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘चार दिन की चांदनी’।

इसी तरह न जाने कितने ही बधाई संदेश आए हैं जो इस कपल की शादी से खुश हैं। अब जब उन्हें इन फोटोज की सच्चाई का पता चलेगा तो दिल टूटना तो लाजमी है।

First published on: Jan 10, 2024 08:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.