Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं रोहन ठक्कर? अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने रचाई सगाई

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई रचा ली है। इस मौके पर आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रोहन ठक्कर?

---विज्ञापन---

Anshula Kapoor engagement Rohan thakkar
Anshula Kapoor engagement Rohan thakkar

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपनी लाइफ में न चैप्टर की शुरूआत करने जा रही हैं। अंशुला ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है। न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हुए इस खास पल को अंशुला ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जहां उन्होंने रोहन के प्रपोजल का इमोशनल और फिल्मी किस्सा भी बताया। अब फैंस के मन में सवाल है,  आखिर कौन हैं रोहन ठक्कर, जिन्होंने अंशुला का दिल जीत लिया?

कौन हैं रोहन ठक्कर?

अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है, कपूर खानदान के होने वाले दामाद की बात करें तो वह एक स्क्रिप्ट राइटर हैं, जो फिलहाल करण जौहर की कंपनी धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के साथ फ्रीलांस काम कर रहे हैं। उन्होंने यूसीएलए (UCLA) से पढ़ाई की है और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से मास्टर्स की डिग्री ली है। रोहन इंडस्ट्री में एक क्रिएटिव और प्रोफेशनल नाम माने जाते हैं। अब रोहन ठक्कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

अंशुला ने शेयर की अपनी सगाई की तस्वीरें

अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई रचा ली है। इस कपल ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में सगाई रचाई है, जहां रोहन ने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया। इस खास मौके की कई खूबसूरत तस्वीरों को अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अंशुला ने अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “उस पल ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया थम गई हो। ये वो प्यार है जो घर जैसा लगता है। मैं परियों की कहानियों में यकीन नहीं करती थी, लेकिन रोहन ने जो दिया है, वो किसी भी फेयरीटेल से बेहतर है।”

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

---विज्ञापन---

 

कैसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी?

अंशुला ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी और रोहन की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। एक रैंडम मंगलवार की रात 1:15 बजे शुरू हुई बातचीत सुबह 6 बजे तक चली। उसी समय अंशुला को यह अहसास हो गया था कि ये रिश्ता खास है। तीन साल बाद, ठीक उसी समय, रात 1:15 बजे,  रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में उन्हें प्रपोज किया था। अब दोनों ने सगाई कर ली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ से धमाकेदार वापसी, जानें पहले ब्रेक से ग्लोबल स्टार तक की कहानी

साल 2023 में अपने रिलेशन को किया ऑफिशियल

बता दें कि रोहन और अंशुला को पहले भी कई बार साथ देखा गया था, लेकिन साल 2023 में अंशुला ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। उन्होंने पहली बार रोहन के साथ फोटो शेयर की थी। इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पुणे में शुरू हुआ भारत का पहला डॉल्बी सिनेमा हॉल, डॉल्बी विजन और एटमॉस के साथ मिलेगा बेहतरीन अनुभव

First published on: Jul 04, 2025 07:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola