---विज्ञापन---

2 बार सुसाइड की कोशिश, 3 नाकाम शादियां, अपने मर्डर की दी सुपारी, कौन है हसीना जिसका विवादों से गहरा नाता?

Angelina Jolie: हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली को दुनिया की हसीन महिला माना जाता है जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में छाई रहती हैं।

Angelina Jolie
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Angelina Jolie: हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। छोटी सी उम्र में ही सफलता का स्वाद चख चुकी एक्ट्रेस की म लाइफ विवादों से भरी रही है। खुद स्टारकिड रहीं एंजेलिना बचपन से ही बहुत जिद्दी थी, तभी तो 14 साल की उम्र में ही घर छोड़ ब्यॉयफ्रेंड संग लिव इन में रहने लगीं। अभिनेत्री अभी तक 3 शादी कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी अकेली हैं। नक इतनी सुंदर हैं कि एक लड़की ने उनके जैसा दिखने के लिए 30 सर्जरी करवा ली थी। कहा जाता है कि एंजेलिना के लिप्स दुनिया के सबसे खूबसूरत लिप्स हैं। आज हम एक्ट्रेस के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो ये बताती हैं कि उनका और विवादों का गहरा नाता है।

बन गईं थी ड्रग एडिक्ट

एंजेलिना को कम उम्र में ही नींद न आने की बीमारी हो गई थी। ऐसे चमें कई बार उन्हें खुद पर ही गुस्सा आता था। परिवार से दूर रहने वाली एक्ट्रेस को  20 साल की उम्र में ही ड्रग्स लेने की आदत हो गई थी। वो कई बार नशे में अपने आपको नुकसान पहुंचाती थीं।

एक बार तो उन्होंने हद ही पार कर दी और खुद को खत्म करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किया। हालांकि ये कोशिश नाकाम रही। इसके बाद उन्होंने दो बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की।  24 साल की उम्र में एंजेलिना को सीरियस नर्वस ब्रेकडाउन हुआ जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया।

1993 में की एक्टिंग की शुरुआत

एंजेलिना को साल 1993 में वीडियो कैसेट पर रिलीज हुई फिल्म साइबोर्ग 2 में कास्ट किया गया। इसके बाद उन्हें मूवी विदाउट एविडेंस (1995) में साइड रोल मिला। वहीं उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म हैकर (1995) रही। इस फिल्म से ही उन्हें हॉलीवुड में पहचान मिली। मूवी में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।

इन विवादों की वजह से सुर्खियों में छाई एंजेलिना

साल 2000 में एंजेलिना जोली ने अपने भाई जेम्स हेवन को सरेआम लिप किस किया। इस वजह से वो विवादों में भी आ गई तो अपनी सफाई में वो बोलीं की उन्हें उससे प्यार है।

इसके अलावा उन्हें एक लड़की से भी प्यार हो गया और वो बोलीं की अगर शादी करेंगी तो इसी से वरना नहीं। ऐसे ही कई और विवाद थे जिनमें एक्ट्रेस का नाम आया।

एक्ट्रेस ने की बिली बॉब थोर्नटन से शादी

हालांकि एक्ट्रेस का कई लोगों से रिश्ता रहा, वहीं साल 2000 में बिली बॉब थोर्नटन संग 2 महीने के रिलेशन के बाद उन्होंने शादी कर ली। ये रिश्ता लंबा न चला और 3 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। एंजेलिना ने 3 शादी की लेकिन आ वो अकेली हैं।

यह भी पढ़ें: Seema Haider और Sachin Meena की जिंदगी में आया तुफान

First published on: Mar 05, 2024 12:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.