Ananth Radhika Pre Wedding Function: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का प्री-वेडिंग फंक्शन खबरों में छाया हुआ है। हर तरफ सिर्फ उसी के चर्चे हैं, भाई हो भी क्यों न देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे का प्री-वेडिंग फंक्शन जो है। 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाले इस समारोह में देश विदेश की फेमस हस्तियों ने शिरकत की। इसी बीत एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान (Salman Khan) अपने बॉडीगार्ड शेरा की गोद में चढ़कर नाच रहे हैं। सलमान खान का मस्ती से भरा ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, साथ में अनंत अंबानी भी खूब इंजॉय कर रहे हैं।
शेरा की गोद में चढ़े सलमान
पहले आप वीडियो में देख सकते हैं कि अनंत अंबानी सलमान खान को अपनी गोद में उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि वो उठा नहीं पाते लेकिन तभी सलमान खान को उनका बॉडीगार्ड शेरा उठा लेता है और भाईजान उसकी गोद में जाकर खूब नाचते हैं।
अकोन संग झूमे सलमान
आप वीडियो में देख सकते हैं कि अकोन परफॉर्मेंस दे रहे हैं, तभी सलमान खान को अनंत ने गोद में उठाने की कोशिश की। तभी पास खड़े शेरा जो सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं ने अपने मालिक को गोद में उठा लिया। सलमान खान ने भी इस पल को खूब इंजॉय किया और जमकर नाचे। वहां खड़े सभी लोग इस पल में खो गए और वो भी नाचने लगे।
अनंत ने भी किया डांस
सलमान खान को इस तरह डांस करते देख होने वाले दूल्हे राजा अनंत अंबानी भी हंस पड़े और नाचने लगे। उन्होंने इस पल को खूब इंजॉय किया। जैसे ही सलमान शेरा की गोद में डांस करते हैं, अनंत एक्टर को पीछे से थपथपाने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है और लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हुई कमेंट्स की बारिश
जैसे ही ये वीडियो सामने आया वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। अब लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- सलमान खान को भी अनंत को देखकर शादी कर लेनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा- दिल तो बच्चा है। एक यूजर ने लिखा- अनंत अंबानी कितने इनोसेंट और प्यारे लग रहे हैं। एक ने लिखा- क्यूट सलमान खान। एक ने लिखा- अब शेरा को डबल पैसा मिलेगा। इसी तरह न जाने कितने ही कमेंट्स आए हैं।
यह भी पढ़ें: कैसी रही Anant-Radhika Pre-Wedding जश्न की आखिरी रात?