---विज्ञापन---

कैसी रही Anant-Radhika Pre-Wedding जश्न की आखिरी रात? एक नजर में देखते हैं पूरा फंक्शन

Anant Ambani Radhika Merchant Pre-Wedding: आपको बताते हैं कि अनंत अंबानी और राधिका अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन कैसा रहा। किसने महफिल लूटी और किसका रहा दबदबा।

Anant Ambani Radhika Merchant Pre-Wedding
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Anant Ambani Radhika Merchant Pre-Wedding: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन हाल ही में खत्म हुए हैं। इस फंक्शन का आयोजन 1 मार्च 2024 से 3 मार्च 2024 तक जामनगर में हुआ। पूरा बी-टाउन इस समारोह में शामिल हुआ साथ ही देश विदेश से जानी-मानी हस्तियां भी आईं। जहां पहले दिन पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली वहीं दूसरे दिन सिंगर दिलजीत दोसांझ ने नीता का दिल जीता।

तीसरे दिन की बात करें तो उसमें भी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने महाआरती कर अपनी परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन से आखिरी दिन तक पूरा फंक्शन कैसा रहा। हम अपनी ओर से कोशिश करेंगे कि आपको पूरे जश्न से रूबरू करवा सकें।

फंक्शन में सेलिब्रिटी का लगा जमावड़ा

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के फंक्शन में पहले से ही सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

हालांकि कार्यक्रम 1 मार्च से शुरू होने वाले थे, लेकिन 29 फरवरी से ही लोग जामनगर पहुंचने लगे थे। दीपिका पादुकोण जिन्होंने हाल ही में अपने मां बनने की खबर से सभी को खुश कर दिया था भी प्रेग्नेंसी में ही इस समारोह में पहुंची और खूब धमाल भी मचाया।

ओपनिंग डे रहा खास

बता दें कि बहुत दिनों से अंबानी फैमिली चर्चाओं में है। इसकी वजह है मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन जो गुजरात के जामनगर में हुआ था। 1 मार्च 2024 से शुरू हुए इस फंक्शन में देश विदेश के लोगों ने शिरकत की और अपने जलवे बिखेरे।

पहले दिन अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी धांसू परफॉर्मेंस से ऐसा समां बांधा कि वो छा गईं। उनकी अदाओं ने लोगों का दिल लूट लिया। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी परफॉर्मेंस से वहां मौजूद 1200 लोगों को अपना दीवाना बना लिया। साथ ही नीता अंबानी भी उनकी फैन हो गई और उन्होंने खूब इंजॉय किया।

कैसी रही आखिरी रात

अब इस भव्य फंक्शन की आखिरी रात यानी 3 मार्च की बात करें तो वो बेहद खास रही। इसकी शुरुआत सुबह 10:30 बजे से हो गई थी। सबसे पहले गजवन में टस्कर ट्रेल्स का आयोजन किया गया। इसे देख वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए और इसे खूब इंजॉय किया।

ऐसे खास बनाई आखिरी रात

इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें टिमटिमाते तारों की रात में वहां मौजूद गेस्ट को डिनर सर्व किया गया। वहीं इस रात को यादगार बनाने के लिए फेमस सिंगर नीति मोहन, प्रीतम, श्रेया घोषाल, उदित नारायण, मोहित चौहान, शान, सुखविंदर सिंह, मोनाली ठाकुर, अरिजीत सिंह, और लकी अली को आमंत्रित किया गया था। सभी ने आखिरी रात को खास बनाने के लिए ऐसा समा बांधा की सभी की निगाहें टिक सी गई।

हॉलीवुड का भी लगा तड़का

इस समारोह में न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड सिंगर और परफॉर्मेंस ने भी ऐसा तड़का लगाया की देखने वाले देखते रह गए। हॉलीवुड स्टार एकॉन ने भी परफॉर्म जो सभी को बेहद पसंद आया। ऐसे में आपको इस बात का तो अच्छे से अंदाजा हो गया होगा की वनतारा निवास की ये लास्ट नाइट कितनी रॉयल रही होगी।

यह भी पढ़ें: परफॉर्मेंस के तुरंत बाद ही क्यों अमेरिका क्यों लौट गईं रिहाना?

First published on: Mar 04, 2024 11:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.