---विज्ञापन---

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की उम्र में है इतने साल का फासला, बेहद दिलचस्प है प्रेम कहानी

Anant Ambani-Radhika Merchant: राधिका और अनंत बचपन से एक साथ है। वक्त के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई..

Anant Ambani Radhika Merchant wedding
Anant Ambani Radhika Merchant wedding

Anant Ambani-Radhika Merchant: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। 1 से 3 मार्च तक अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू होने वाले हैं। शाही अंदाज में इन फंक्शन्स का आगाज हुआ है। अंबानी परिवार के होम टाउन जामनगर में दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन होने वाले हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की उम्र में कितना फासला है।

अनंत अंबानी से इतनी बड़ी हैं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर सन् 1994 में हुआ था, जबकि अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 में हुआ था। दोनों की उम्र मे एक साल का अंतर है। राधिका और अनंत बचपन से एक साथ है। वक्त के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब ये शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की लव स्टोरी की तुलना फिल्म ‘जाने तु या जानेना’से की जाती है। पहले दोनों दोस्त रहे फिर बाद में इनके बीच प्यार हो गया।

7 साल से साथ है राधिका-अनंत अंबानी

साल 2017 में दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। पिछले 7 साल से राधिका अंबानी और राधिका का रिश्ता बरकरार है और अब वो अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने जा रही हैं। बता दें कि राधिका भी अरबपति परिवार से आती हैं। देश के मशहूर उद्योगपति वीरेंद्र मर्चेंट की बेटी हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पति से तलाक के बाद ईशा देओल को मिला नया साथी, पहली बार खुश दिखीं हसीना

अंबानी परिवार की शाही शादी का हिस्सा बनेगा बॉलीवुड

अंबानी परिवार के छोटे बेटे की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। इस लिस्ट में बादशाह शाहरुख खान, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर सिंह जैसे कई बड़े सेलेब्स नजर आने वाले हैं। इसके अलावा देश और दुनिया के कई और बड़ी हस्तियां अनंत और राधिका की शादी का हिस्सा बनेंगे।

First published on: Feb 28, 2024 04:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.