---विज्ञापन---

मखमली आवाज के शंहशाह Ameen Sayani ने दुनिया को कहा अलविदा, PM मोदी सहित इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Ameen Sayani Death Social Media Recation: अमीन सयानी की मौत से सभी हैरान हैं, अब अमीन को याद कर पीएम मोदी समेत कई सेलेब्स भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Ameen Sayani
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Ameen Sayani Death Social Media Recation: मनोरंजन जगत से बीते कई दिनों से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। पहले यंग स्टार सुहानी भटनागर की 19 साल की उम्र में निधन की खबर ने सभी को निशब्द कर दिया था। वहीं बीते दिन ऋतुराज सिंह की मौत से फैंस हैरान रह गए थे। अब एक और फनकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो नाम है अमीन सयानी का जो अपनी जादुई आवाज से लोगों का दिल जीत लेते थे। मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन ने बीते दिन 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके चले जाने से लोगों का दिल टूट गया है और सभी उन्हें नम आंखों से याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया

“एयरवेव्स पर श्री अमीन सयानी जी की सुनहरी आवाज में एक आकर्षण और गर्मजोशी थी जिसने उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों का प्रिय बना दिया। अपने काम के माध्यम से, उन्होंने भारतीय प्रसारण में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने श्रोताओं के साथ एक बहुत ही विशेष बंधन विकसित किया।”

उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, प्रशंसकों और सभी रेडियो प्रेमियों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

राजदीप सरदेसाई

मशहूर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अमीन सयानी को याद कर श्रद्धांजलि दी। राजदीप ने लिखा-

अधिक दुखद खबर: एक लेजेंड.. रेडियो की सुरीली आवाज, बिनाका गीतमाला.. रेडियो पर बोर्नविटा क्विज प्रतियोगिता और भी बहुत कुछ.. बहनो और भाइयो.. 50,000 से अधिक रेडियो शो के साथ अमीन सयानी की प्रतिभा अब नहीं रही ओम शांति…

अनुपम खेर

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी इस खबर से भावुक हो गए और अमीन को याद कर लिखा- भाइयों और बहनों! आज मेरे बचपन की एक संगीतमय लड़ी टूट गई!

जब हम छोटे थे पूरा परिवार #AmeenSayani जी की आवाज़ सुनने के लिए उतना ही आतुर होता था जितना गायकों की।कभी कभी तो सिंगर्स से भी ज़्यादा! #BinacaGeetMala हमारे लिए एक therapy का काम करता था।धन्यवाद अमीन सयानी साहब! आपकी आवाज़ और शख़्सियत के लिए! ओम शांति! 🕉 #Legend #Radio #Childhood

आकाशवाणी

 

तरण आदर्श ने भी किया याद

यह भी पढ़ें: आवाज के जादूगर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से हुआ निधन

First published on: Feb 21, 2024 01:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.