Toxic: सुपरस्टार यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. यश जल्द ही अपनी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रहे हैं. रिलीज से पहले इस फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. अबतक फिल्म के कई पोस्टर्स जारी हो चुके हैं. हाल ही में आए इसके टीजर ने भी खूब सराहना बटोरी. वहीं अब फिल्म को लेकर अपडेट आया है कि फिल्म में दो और नए स्टार्स नजर आएंगे.
‘टॉक्सिक’ में दो नए स्टार्स की एंट्री
यश की फिल्म टॉक्सिक में एक से बढ़कर एक शानदार कलाकार शामिल हैं. बीते दिनों फिल्म के कई किरदारों का खुलासा खुद मेकर्स ने किया था. यश के साथ-साथ फिल्म की लीडिंग लेडीज के नाम का भी खुलासा हो चुका है. इसी बीच अब फिल्म में दो और नए स्टार्स शामिल हो गए हैं. दरअसल हाल ही मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म में अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और सुदेव नायर (Sudev nair) के शामिल होने की जानकारी दी है.

फिल्म में अक्षय ओबेरॉय ‘टोनी’ और सुदेव नायर को ‘कर्माडी’ के किदार में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में दोनों बहुत ही अहम किरदार निभाते दिखेंगे. पोस्टर में अक्षय का क्लासी लुक देखते ही बनता है. वहीं इसके अलावा फिल्म में सुदेव नायर का लुक भी काफी अलग नजर आ रहा है. सिर पर कैप और हाथ में गन लिए सुदेव काफी शानदार नजर आ रहे हैं.

टॉक्सिक का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया हैं. उन्होंने ने कहा कि, ‘कर्माडी के लिए सही कलाकार मिलना इस सफर की सबसे बड़ी जरूरत थी. उन्हें ऐसा शख्स चाहिए था जो बिना शोर किए फिल्म का मजबूत सहारा बन सके, और सुदेव इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट ही थे. सुदेव एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं.’ उन्होंने अक्षय ओबेरॉय की भी तारीफ की है और उनका मानना है कि इन दोनों किरदारों के लिए ये एक्टर्स बिल्कुल फिट हैं.
‘धुरंधर 2’ से टकराएगी यश की ‘टॉक्सिक’
बता दें यश की टॉक्सिक, 19 मार्च को सीधे रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ से टकराएगी. फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया गया है. इसे वर्ल्डवाइड हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.