---विज्ञापन---

शॉकिंग! 15 साल की उम्र में अक्षय कुमार के बेटे ने क्यों छोड़ा घर? आरव को लेकर एक्टर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Akshay Kumar On Son Aarav: अक्षय कुमार ने बेटे आरव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो लंदन में क्यों अकेले रहते हैं। इतना ही नहीं वो वहां पर सेकेंड हैंड कपड़े पहनते हैं और अपने बर्तन-कपड़े तक खुद ही धोते हैं। आरव ने 15 साल की उम्र में ही घर छोड़ने का फैसला कर लिया था।

Shikhar Dhawan with Akshay Kumar Son Aarav
अक्षय कुमार

Akshay Kumar On Son Aarav: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बाकी स्टारकिड्स की तरह खिलाड़ी कुमार के बेटे आरव फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं। जहां पापा लाखों दिलों की धड़कन हैं, तो बेटे को बॉलीवुड में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है। अक्षय ने क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो में पहली बार बेटे के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही यह भी खुलासा किया है कि वो 15 साल की उम्र में ही घर छोड़कर चला गया था। एक्टर ने इसके साथ यह भी कहा कि वो अपने बेटे को घर छोड़कर जाने से रोक भी नहीं पाए।

‘धवन करेंगे’ में गेस्ट बने अक्षय कुमार

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन के टॉक शो ‘धवन करेंगे’ (Dhawan Karenge) में अक्षय कुमार बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। टॉक शो के दौरान फनमौला धवन के साथ खिलाड़ी कुमार ने भी जमकर मस्ती की। उसके साथ ही एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी और बच्चों के बारे में भी क्रिकेटर के साथ दिल खोलकर बात की। हालांकि अक्षय कुमार अपनी फैमिली और बच्चों के बारे में कम ही बात करना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार वो खुलकर बात करते दिखें।

15 की उम्र में बेटे ने क्यों छोड़ा घर

टॉक शो के दौरान अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बताया कि उनके बेटे आरव ने 15 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। अक्षय ने आरव के बारे में बताते हुए कहा, ‘मेरा बेटा आरव लंदन की यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है, उसे पढ़ने का बेहद शौक है। उसे अकेले रहना भी बहुत पसंद है और घर छोड़कर लंदन जाने का फैसला भी उसी का था। उसे फिल्मों में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि उसे फैशन में इंटरेस्ट है।’

बेटे को क्यों नहीं रोका?

महज 15 साल की उम्र में बेटे के घर छोड़ने पर एक्टर उसे रोकना तो चाहते थे, इसलिए एक वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए। अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘मैं नहीं चाहता था कि वो घर छोड़कर जाए, मगर मैं उसे इसलिए रोक नहीं पाया क्योंकि जब मैंने खुद ही 14 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था।’ आरव की सादगी के बारे में बोलते हुए एक्टर ने कहा, ‘वो  लंदन में अपने कपड़े और बर्तन खुद धोता है, वो बहुत अच्छा खाना भी बना लेता है। उसे महंगे कपड़ों का भी शौक नहीं है और वो लंदन में सेकेंड हैंड स्टोर, थ्रिफ्टी से कपड़े खरीदता है। वो बहुत ही सीधा-सादा लड़का है और जिस तरह से हमने आरव की परवरिश की है, उससे मैं बहुत खुश हूं।’

यह भी पढ़ें:ढाई साल में हुए अलग, तलाकशुदा एक्टर से शादी को एक्ट्रेस ने बताया गलती, एक्स पति ने भी तोड़ी चुप्पी

 

First published on: May 21, 2024 12:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.