Ajaz Khan 5 Controversies: बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान एक बार फिर से चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में लेटेस्ट शो ‘हाउस अरेस्ट’ में उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। वहीं अब एक 30 साल की महिला ने उन पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत भी दी है कि एजाज कई बार उनके साथ दुष्कर्म कर चुके हैं। चारकोप पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। इससे पहले भी एजाज कई बार विवादों में रह चुके हैं। आइए आपको भी उनके वो 5 विवाद बताते हैं जिनकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा था और जिनकी वजह से वो जेल भी जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli की एक लाइक से चमकी Avneet Kaur की किस्मत, इंस्टा पर बढ़े लाखों फॉलोअर्स
‘हाउस अरेस्ट’ से जुड़ा विवाद
एजाज का लेटेस्ट शो ‘हाउस अरेस्ट’ उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें वो महिलाओं से आपत्तिजनक हरकतें कराते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एजाज खान को तलब किया। साथ ही ऐप से शो को हटाने के लिए भी कहा। जिसके बाद शो को ऐप से हटा दिया गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ड्रग्स बेचने का आरोप
साल 2021 में एजाज खान पर ड्रग्स बेचने और रखने का आरोप लगा था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें इस केस में गिरफ्तार भी किया था। वहीं इस मामले की वजह से एक्टर काफी चर्चाओं में रहे थे और ये मामला काफी लंबा चला था।
कैरी मिनाटी से पंगा
यूट्यूबर कैरी मिनाटी के साथ भी उनका विवाद काफी चर्चाओं में रहा था। दरअसल कैरी ने एजाज पर एक रोस्टिंग वीडियो बनाया था जिस पर एजाज काफी गुस्से में आ गए थे। वहीं इसके बाद कैरी उन्हें एक शॉपिंग स्टोर में मिला था और एजाज ने कैरी से माफी मंगवाई थी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिस पर यूजर्स ने एजाज खान को खूब ट्रोल किया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फेसबुक लाइव में आपत्तिजनक टिप्पणी
फेसबुक पर लाइव जाकर एजाज ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। एक्टर ने लाइव जाकर आपत्तिजनक बयान देकर कहा था कि हर घटना में मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराने वाली मानसिकता काफी गलत है। इसकी वजह से उन पर धारा 153A, 117 और 121 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अदनान खान के साथ विवाद
एजाज खान ने बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अदनान खान पर भी निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अदनान से लड़ाई करते हुए उनको धमकी दी थी, जिसके बाद अदनान के फैंस ने एजाज की क्लास लगाते हुए उन्हें काफी ट्रोल किया था।
यह भी पढ़ें: Babil Khan की वीडियो पर क्या बोले Raghav Juyal और Siddhant Chaturvedi? इंस्टा पर पोस्ट किया शेयर