Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हाउस अरेस्ट’ के बाद एजाज खान एक और केस में फंसे, गंभीर आरोप लगा महिला ने दर्ज कराई FIR

एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच उनपर एक महिला ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

---विज्ञापन---

ajaz khan faces rape allegations
ajaz khan faces rape allegations

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आई 30 वर्षीय महिला ने अभिनेता एजाज खान पर गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि एजाज ने उसे फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने कई जगहों पर उसके साथ गलत काम किया। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आइए जानते हैं पूरा मामले के बारे में…

क्या है मामला?

एक्टर एजाज खान एक बार फिर विवादों में पड़ गए हैं। इस बार उन पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। चारकोप पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि एजाज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---विज्ञापन---

‘हाउस अरेस्ट’ शो पहले से ही विवादों में

बता दें कि एजाज खान पहले से ही उल्लू ऐप के अपने रियलिटी वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर विवादों में चल रहे हैं। शो में आपत्तिजनक टास्क और संवादों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही है। शो के क्लिप्स में दिखाए गए इंटीमेट सीन और कंटेंट को अश्लील, संस्कृति विरोधी और अनैतिक बताया जा रहा है।
1 मई 2025 को शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शो का एक वीडियो शेयर करते हुए आलोचना जताई थी। उन्होंने ‘हाउस अरेस्ट’ को अश्लीलता फैलाने वाला शो बताया और इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने वाले प्लेटफॉर्म्स पर सवाल खड़े किए।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: क्या सच में शादी करेंगे अभिजीत और तारिका? CID 2 के वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे एजाज खान

शो में एजाज खान की भूमिका को लेकर दर्शकों और नेटिजन्स की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाली साजिश तक करार दिया है। इस विवाद के बीच अब महिला द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों ने अभिनेता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli की एक लाइक से चमकी Avneet Kaur की किस्मत, इंस्टा पर बढ़े लाखों फॉलोअर्स

---विज्ञापन---

 

First published on: May 05, 2025 08:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola