Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

‘Bigg Boss 17’ फेम Aishwarya Sharma और Neil Bhatt बनने वाले हैं पेरेंट्स?

Aishwarya Sharma Pregnancy: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द ही पेरेंट्स बन सकते हैं, हालांकि अभी तक कपल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Aishwarya Sharma Neil Bhatt
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Aishwarya Sharma Pregnancy: हाल ही में बिग बॉस 17 फेम ऐश्वर्या शर्मा होली फंक्शन के लिए डांस परफॉर्मेंस के दौरान सेट पर बेहोश हो गई थीं। एक्ट्रेस की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। लेकिन बाद में खबर आई कि अब वो ठीक हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को शुक्रिया अदा किया। अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक ऐश्वर्या और नील भट्ट (Neil Bhatt) की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है।

पेरेंट्स बनने वाले हैं ऐश्वर्या नील

बॉलीवुड लाइफ अंग्रेजी में छपी खबर के अनुसार कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ये कपल एक दूजे के साथ बहुत खुश हैं, और ये कहा जा रहा है कि कपल भी अपने परिवार को 2 से 3 करने के बारे में सोच रहे हैं। सूत्रों ने ये भी कहा है कि अब ऐसा लगता है कि यह सही समय है। कपल अभी इस बात को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं, वो सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

कपल ने नहीं किया रिएक्ट

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन अभी तक ऐश और नील की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये खबर सही है। अब वो तो तभी पता चलेगा जब होने वाले मम्मी पापा ही इस सच्चाई को लोगों के साथ शेयर करेंगे।

डांस करते हुए हो गई थीं बेहोश

ये पूरा मामला 16 मार्च से सुर्खियों में आया जब ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट होली इवेंट की तैयारी के लिए डांस रिहर्सल कर रहे थे। अचानक से एक्ट्रेस को चक्कर आ गए और वो बेहोश हो गईं। हेल्थ अपटेड देते हुए जानकारी दी गई थी कि डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें चेक किया और बताया था कि बीपी लो हो गया था।

हालांकि इस बात को सही नहीं माना जा रहा है। एक्ट्रेस ने ठीक होने के बाद अपने फैंस को थैंक्स भी कहा था और अपनी चिंता करने के लिए प्यार भी दिया था।

यह भी पढ़ें: ‘Bigg Boss 17’ फेम एक्ट्रेस की अचानक बिगड़ी तबीयत

First published on: Mar 19, 2024 10:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.