Sunny Deol’s Gabru Release Date: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई है. फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता के देखने के बाद मेकर्स ने सनी देओल की अगली फिल्म की रिलीज डेट कर दी है. सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘गबरू’ (Gabru) की रिलीज डेट सामने आ गई है.
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शशांक उदापुरकर के निर्देशन में बन रही सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ 8 मई के दिन रिलीज होने जा रही है. पहले ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज होनी थी. गबरू विशाल राणा और ओम छंगाणी द्वारा निर्मित एक शानदार मूवी होगी, जिसमें लीड रोल में सनी देओल एक बार फिर तहलका मचाते दिखने वाले हैं. फैन्स को सनी देओल की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण पार्ट 1’ में भी दिखेंगे सनी देओल
आने वाले दिनों में सनी देओल एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब ‘बॉर्डर 2’ के बाद ‘गबरू’ सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है. इसमें सनी देओल के साथ सिमरन बग्गा और प्रीत कमानी भी लीड रोल में होंगी. इस मूवी का म्यूजिक मिथुन ने कंपोज किया है. इसके अलावा सनी देओल ‘लाहौर 1947’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ में देखे जाएंगे. रामायण में सनी हनुमान जी के किरदार में दिखेंगे.