---विज्ञापन---

आशा भोसले के बाद एक और अभिनेता का निधन, रोड एक्सीडेंट में गई जान

Kannada Actor Harish Died: 12 अप्रैल का दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत खराब साबित हुआ. एक तरफ जहां मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं. वहीं दूसरी तरफ कन्नड़ एक्टर हरीश ने 40 साल की आयु में अपनी जान गवां दी. एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया.

Kannada Actor Harish Died: साउथ इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. मशहूर कन्नड़ एक्टर हरीश का सड़क हादसे में निधन हो गया है. सालों से इंडस्ट्री से जुड़े हरीश अबतक एक से बढ़कर एक बेहतरीन कन्नड़ फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम चुके थे. उनके यूं अचानक निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. कोडागु जिले के कुशालनगर तालुक में एक भीषण सड़क हादसे में हरीश निधन हो गया. रिपोर्ट्स की माने तो 40 साल के हरीश देर रात अपना काम खत्म करके अपनी कार से कुशालनगर से अपने घर होसकोटे की ओर जा रहे थे. इसी दौरान, फॉरेस्ट एरिया के पास नेशनल हाईवे 275 पर किनारे खड़े एक टैंकर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पूरी तरह ध्वस्त हो गई और हरीश को इतनी गंभीर चोट आई की उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

विलेन वाले किरदार निभाते थे हरीश

इस दर्दनाक हादसे से कन्नड़ सिनेमा में मातम पसर गया है. हरीश सिर्फ 40 साल के थे. वो अपने फिल्मी करियर में काफी अच्छा कर रहे थे. उनके काम को खूब सराहा जा रहा था. ऐसे में उनका यूं अचानक चला जाना हर किसी को दुखा गया है. हरीश ने अपने करियर में कई पॉपुलर सीरियलों और फिल्मों में काम किया था, जहां खास तौर पर उनके ‘विलेन’ वाले किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा. सोशल मीडिया पर एक्टर को लगातार उनके फैंस श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
Kannada actor Harish death

देर रात हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच

देर रात हुए हादसे में हरीश की जान गई. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया. हादसे को लेकर पुलिस पूरी तरह से जांच कर रही है कि आखिर कार सीधे खड़े टैंकर से कैसे टकरा गई. हरीश के अचानक निधन ने हर किसी को चौंका दिया है.

First published on: Apr 12, 2026 09:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.