---विज्ञापन---

अरिजीत सिंह के बाद Shreya Ghoshal भी छोड़ेंगी सिंगिंग? बोलीं- ‘मैं गाना छोड़ दूंगी अगर…’

Shreya Ghoshal: हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लिया. वहीं अब श्रेया घोषाल ने ब्रेक लेने पर बात रखी है.

Shreya Ghoshal

Shreya Ghoshal: हाल ही में अरिजीत सिंह ने अपने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के ऐलान से फैंस का दिल तोड़ दिया था. वहीं अब श्रेया घोषाल ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री हैरान रह गई. अब सवाल उठ रहा है कि अरिजीत सिंह के बाद, क्या श्रेया भी सिंगिंग से सन्यास ले लेंगी. श्रेया म्यूजिक को लेकर हमेशा वोकल रही हैं. वो अक्सर अपनी बातें सामने रखती हैं. हाल ही में उन्होंने हमेशा सिंगर्स पर पड़ने वाले भार और लिप सिंक के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और ब्रेक लेने को लेकर बात की.

हाल में एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में श्रेया घोषाल ने बताया कि कहा, “मैं उस चीज (स्टेज पर लिप-सिंकिंग) को लेकर कंफर्टेबल नहीं हूं. जिस दिन मुझे यह करना पड़ा, उस दिन मैं गाना छोड़ दूंगी.” आगे श्रेया घोषाल ने कहा कि जब तक उनकी आवाज उनका साथ देगी और वो अपना रियाज जारी रखेंगी. वो हमेशा स्टेज पर खड़े होकर दर्शकों के लिए लाइव गाना ही पसंद करेंगी.

---विज्ञापन---

अरिजीत सिंह को लेकर क्या बोलीं श्रेया घोषाल?

इसी दौरान श्रेया घोषाल ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले की तारीफ की और बताया कि कभी-कभी उन्हें भी ऐसा ही लगता है. उन्होंने कहा, “मुझे भी कभी-कभी ब्रेक लेने का मन करता है. उन्होंने बहुत साहस के साथ यह फैसला लिया. वो अपने दिल से म्यूजिशियन हैं.” आगे श्रेया ने कहा, “वो नहीं सोचते हैं कि वो क्यों म्यूजिक नहीं बना रहे हैं या इससे उन्हें क्या मिलेगा. वो बस वही करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है. उनके लिए म्यूजिक ही सब कुछ है और यही वजह है कि लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं.”

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं श्रेया घोषाल

बता दें श्रेया घोषाल पिछले दो दशक से सिंगिंग की दुनिया पर राज कर रही हैं. बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं. श्रेया बताती हैं कि आज तक उन्होंने कभी भी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लिप-सिंक का इस्तेमाल नहीं किया. यही कारण हैं कि श्रेया आज भी दर्शकों के दिल पर राज करती हैं. उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म देवदास के गाने ‘बैरी पिया’ से किया था.

First published on: Mar 16, 2026 03:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.