Wednesday, 2 October, 2024

---विज्ञापन---

4 महीने में तलाक, अब 43 की उम्र में दुल्हन बनेगी एक्ट्रेस, वेडिंग डेट रिवील

Vanitha Vijayakumar Wedding Date: आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चौथी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है।

Vanitha Vijayakumar
Vanitha Vijayakumar

Vanitha Vijayakumar Wedding Date: सैफ अली खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स दो बार शादियां कर चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चौथी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह कोई हॉलीवुड एक्ट्रेस है, तो हम आपको बता दें कि नहीं यह एक इंडियन एक्ट्रेस ही है, जो अपनी चौथी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

43 की उम्र में बनेंगी दुल्हन (Vanitha Vijayakumar Wedding Date)

चलिए सबसे पहले बता दें कि हम तमिल फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार की बात कर रहे हैं। वनिता अब चौथी बार शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, इंस्टाग्राम पर वनिता ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपने होने वाले पति के साथ नजर आ रही हैं। इस महीने ही एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: 13 साल बड़े एक्टर संग डेटिंग रूमर्स पर बोलीं Tara Sutaria, कहा- वो मेरे…

इस दिन कोरियोग्राफर संग रचाएंगी शादी

एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर अपने होने वाली पति से दुनिया को रूबरू कराया है। वनिता कोरियोग्राफर रॉबर्ट राज से 5 अक्टूबर को शादी करने जा रही हैं। उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट पहने दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने फोटो के नीचे लिखा है, सेव द डेट लिखा हुआ है।

4 महीने में ही टूटी तीसरी शादी

बता दें कि वनिता विजयकुमार इससे पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं और उनकी तीसरी शादी तो महज 4 महीने में ही टूट गई थी। पहली शादी से एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं और दूसरी शादी से उन्हें एक बेटी है। अब एक्ट्रेस चौथी बार शादी कर रही हैं, और उनके होने वाले पति रॉबर्ट राज एक फेमस कोरियोग्राफर हैं और वो बिग बॉस तमिल सीजन 6 में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan के करीबी का निधन, अंतिम दर्शन के बाद इमोशनल हुए एक्टर

 

First published on: Oct 02, 2024 03:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.