Saturday, 5 October, 2024

---विज्ञापन---

सिक्वल में बदल गईं सुपरहिट मूवीज की एक्ट्रेस, जानें किस हीरोइन ने किया किसको रिप्लेस?

Actresses Replaced From Movie Sequels: बॉलीवुड की कई मूवीज हैं जिनके सिक्वल से एक्ट्रेस को दूसरी हीरोइन ने रिप्लेस कर दिया। इनमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर नुसरत भरूचा तक का नाम शामिल है। आइए आपको भी बताते हैं कौन सी है वो मूवीज।

Actresses Replaced From Movie Sequels: बॉलीवुड की कई मूवीज हैं जिनके सिक्वल बने हैं। पहले पार्ट में जिन एक्ट्रेस ने मूवी में किरदार निभाया, दूसरे पार्ट में उन्हें किसी और हीरोइन ने रिप्लेस कर दिया। आज हम आपको उन्हीं मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक्टर तो सेम रहा लेकिन एक्ट्रेस बदल गई। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर करीना कपूर तक इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं अपकमिंग मूवीज में भी हीरोइन रिप्लेस करने का सिलसिला जारी है। आइए आपको उन मूवीज के बारे में बताते हैं जिनमें रिप्लेसमेंट की गई।

रेड 2

सबसे पहले बात करते हैं अजय देवगन की आने वाली रेड 2 मूवी की। रेड में अजय के साथ इलियाना डिक्रूज नजर आई थीं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं अब इसके दूसरे पार्ट में इलियाना की जगह वाणी कपूर मूवी में नजर आएंगी।

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन स्टारर सन ऑफ सरदार मूवी का दूसरा पार्ट आने वाला है। पहले पार्ट में अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं दूसरे पार्ट में अब सोनाक्षी की जगह मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल और अजय की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें: मौत के 8 दिन पहले Vikas Sethi ने साइन की थी फिल्म, झेल रहे थे आर्थिक तंगी, पत्नी ने किया खुलासा

सिंघम रिटर्न्स

अजय देवगन की ‘सिंघम’ मूवी में काजल अग्रवाल नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं इसके दूसरे पार्ट में करीना कपूर ने काजल को रिप्लेस कर दिया था। सिंघम रिटर्न्स में अजय और करीना की जोड़ी देखने को मिली थी। वहीं ऑडियंस ने इस जोड़ी को भी खूब प्यार दिया था।

गोलमाल रिटर्न्स

रोहित शेट्टी की डायरेक्ट की गई मूवी गोलमाल में अजय देवगन के साथ रिमी सेन नजर आई थीं। वहीं इस मूवी की कास्ट ने खूब हंसी दिलाई थी। वहीं इसके दूसरे पार्ट में रिमी सेन की जगह अजय देवगन के साथ करीना कपूर को कास्ट किया गया था।

ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसमें आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा ने कमाल की एक्टिंग की थी। वहीं ऑडियंस को भी ये जोड़ी खूब पसंद आई थी। वहीं ड्रीम गर्ल 2 में नुसरत की जगह अनन्या पांडे को आयुष्मान खुराना के साथ कास्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने Rhea Chakraborty को भेजा नोटिस, इस मामले में बुरी फंसी एक्ट्रेस

First published on: Oct 05, 2024 05:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.