Tuesday, 22 October, 2024

---विज्ञापन---

फूट-फूटकर रोते हुए सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने दी मां को अंतिम विदाई, दिल चीर देगी ये तस्वीर

Kichcha Sudeep Mother Funeral: कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां का आज सुबह निधन हो गया है और अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए एक्टर बुरी तरह रोते नजर आए।

Kichcha Sudeep Mother Funeral Rituals
Kichcha Sudeep Mother Funeral Rituals

Kichcha Sudeep Mother Funeral: कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां का आज सुबह निधन हो गया है और उनकी मौत से एक्टर सदमे में हैं। हर मां के लिए उसकी मां उसकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा होती है और किसी के लिए अपनी मां को आखिरी विदाई देना काफी मुश्किल होता है। चाहे फिर वो एक सुपरस्टार ही क्यों ना हो। किच्चा सुदीप की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपनी मां को लास्ट टाइम देखते हुए फूट-फूटकर रो रहे हैं।

मां के निधन से टूटे सुपरस्टार (Kichcha Sudeep Mother Funeral)

बिग बॉस कन्नड़ के होस्ट और सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव ने 20 अक्टूबर सुबह करीब 7 बजे आखिरी सांस ली। एक्टर की मां ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा है, जहां उन्हें सांस की समस्या के चलते भर्ती किया गया था। एक्टर के घर पर उनकी मां के पार्थिव शरीर को रखा गया, जहां पर तमाम राजनीतिक नेता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपने सुपरस्टार के इस बुरे वक्त में साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं और लगातार उनकी मां की मौत पर दुख जताते भी दिख रहे हैं।

फूट-फूटकर रोए किच्चा सुदीप 

सोशल मीडिया पर किच्चा सुदीप की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो उनकी मां को अंतिम विदाई देने के समय की है। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि अपनी मां को खोकर एक्टर अपने होश खो बैठे हैं। अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास बच्चों की तरफ फूट-फूटकर रोते हुए एक्टर किच्चा सुदीप नजर आ रहे हैं।

फैंस भी हो रहे इमोशनल 

सोशल मीडिया पर सुपरस्टार की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें से एक फोटो में वो राजनीतिक नेता बसवराज एस बोम्मई के गले लगकर बुरी तरह से रोते हुए दिख रहे हैं। किच्चा सुदीप की और भी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास खड़े होकर बुरी तरह से रो रहे हैं और उनको इस तरह से देख फैंस भी भावुक हो गए हैं। सोशल  मीडिया पर फैंस अपनी सुपरस्टार की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लाइव कॉन्सर्ट में खुली पॉप सिंगर की ड्रेस की चैन, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: ‘काले हिरण को पूजता है बिश्नोई समाज…’ सलमान-लॉरेंस के विवाद में कूदी एक्स गर्लफ्रेंड, बयान ने बढ़ाई हलचल

First published on: Oct 20, 2024 06:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.