Salman Khan Eat Vivek: बॉलीवुड में प्यार और ब्रेकअप की कहानी बहुत मशहूर हैं, जिनका जिक्र आज भी किया जाता है। इन्हीं में ऐश्वर्या सलमान और विवेक के बीच की तकरार भी है। विवेक ने कई बार इस बारे में खुल कर बात की है। उनका कहना है कि सलमान खान की झगड़े की वजह से उनका करियर खराब हो गया। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का ‘कॉफी विद करण शो’ के सेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक करण जौहर के सवाल के जवाब में कहते नजर आ रहे हैं कि सलमान विवेक को खा गए।
अभिषेक ने सलमान और विवेक के बीच के झगड़े की ली चुटकी
सोशल मीडिया पर वायरल होता है यह वीडियो कॉफी विद करण शो का है। शो के इस एपिसोड में अभिषेक ने प्रीति जिंटा के साथ शिरकत की थी। शो में करण जौहर अभिषेक और प्रीति के साथ सिचुएशनल सवालों का जवाब देने के लिए कहते हैं। करण जौहर अभिषेक से कहते हैं कि अगर वह की एक लिफ्ट में सलमान और विवेक के साथ फंस जाए तो खामोशी खत्म करने के लिए क्या करेंगे। इसी सवाल के जवाब को लेकर अभिषेक ने कहा उनके पास इसका बहुत Energy जवाब है।
उसके बाद उन्होंने कहा विवेक अगर ये शो देखें तो प्लीज माइंड मत करना। सवाल के जवाब में अभिषेक वह साइलेंस ब्रेक करने के लिए कहेंग ‘विवेक सलमान से मिलो… सलमान विवेक को खा जाओ।’ यह सुनकर प्रीति जोर से हंसने लगती हैं और कहती है कि उनके पास इससे भी बेहतर जवाब है। प्रीति ने कहा कि अगर वह इस सिचुएशन में रहती तो कहती ‘विवेक सलमान से मिलें। सलमान विवेक को पीटें।’
कमेंट में मजेदार रिएक्शन देते दिखें लोग
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन देते हैं नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ऐश्वर्या के आने से पहले अभिषेक में गुड सेंस ऑफ ह्यूमर था।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “अभिषेक को क्या पता था कि फ्यूचर में वो भी एक ट्राएंगल बनाएंगे।” एक और यूजर ने लिखा, “अभिषेक को उनसे यह पूछना चाहिए वे क्यों लड़ रहे हैं।” बता दें कि अब अभिषेक और ऐश्वर्या बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं।
सलमान और विवेक के बीच का विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय एक दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2003 में विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें धमकी दी ह कि वो ऐश से दोस्ती ख़त्म कर दें वरना अच्छा नहीं होगा। विवेक ने एक बार नहीं बल्कि कई बार इस बात को दोहराया है कि सलमान ने ही उनका करियर बर्बाद कर दिया।
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा! Lock Upp 2 को Kangana Ranaut नहीं तो कौन करेगा होस्ट?