---विज्ञापन---

कौन थीं Aanchal Tiwari जिनकी सड़क हादसे में गई जान, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

Aanchal Tiwari: बीते दिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही भयानक था जिसमें 8 सितारे एक साथ काल के गाल में समा गए।

Tatielle Ferreira
Tatielle Ferreira

Aanchal Tiwari: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन यकीन नहीं हो रहा। एक साथ 8 कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह एक सड़क दुर्घटना थी जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आंचल तिवारी (Aanchal Tiwari) समेत अन्य नौ कलाकारों की मौत हो गई है। कम उम्र में ही अभिनेत्री आंचल तिवारी के चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन थीं आंचल तिवारी?

कौन थीं आंचल तिवारी?

सड़क हादसे में मरने वाली आंचल तिवारी एक भोजपुरी सिंगर थीं। उनके निधन की खबर से फैंस का दिल टूट गया है। आंचल की सुरीली आवाज को सुन कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है। सिंगर ज्यादातर सांस्कृतिक गाने गाती थीं। बिहार में जन्मी पली बढ़ी आंचल को क्लासिकल गीतों के लिए जानी जाती थीं। हालांकि वो अन्य फिल्मी गाने भी गाती थीं जो लोगों की जुबान पर चढ़े रहते थे। वो महाराष्ट्र के मुंबई तिलकनगर की रहने वाली हैं, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में कई सारे गीत गाए हैं जो लोगों को बहुत पसंद आए।

कैसे हुआ ये भयानक हादसा

8 ऐसे सितारे जो अपने सपनों की उड़ान भर रहे थे के अचानक चले जाने से सभी सन्न हैं। जी हां, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सोमवार 26 फरवरी का दिन बहुत ही भयानक था जब एक साथ नो सितारे काल के गाल में समा गए। मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा एक बाइक सावर को बचाने के चक्कर में हुआ। दरअसल छोटू पांडेय अपनी टीम के साथ स्कॉर्पियो से किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार अचानक से गाड़ी के सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का कंट्रोल खो गया और वो पलट गई। जब तक की लोग गाड़ी से बाहर निकलते एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आया और बाइक सवार समेत 9 लोगों को रौंध गया।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिंगर की सड़क हादसे में हुई मौत

मरने वालों के नाम

छोटू पांडेय – बक्सर के देवरिया गांव निवासी
आंचल तिवारी – महाराष्ट्र के मुंबई तिलक नगर निवासी
बागीश पांडेय – बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
दजबल सिंह- कैमूर के मोहनिया निवासी, बाइक सवार
अनु पांडेय – बक्सर के घेयूयरिया गांव निवासी
प्रकाश राय – बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी
सिमरन श्रीवास्तव- यूपी के कानपुर के खानदेवपुर नई बस्ती काशी गांव निवासी
सत्य प्रकाश मिश्रा- बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
शशि पांडेय- बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी

First published on: Feb 27, 2024 11:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.